Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वैष्णव ने रेलवन एप्लीकेशन की शुरुआत, यात्रियों को सभी जरूरतों मिलेगा समाधान

admin by admin
July 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को रेलवन मोबाइल ऐप्लीकेशन की शुरुआत की जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग, ट्रेन और पीएनआर पूछताछ, यात्रा योजना बनाने, रेल सहायता सेवाएं और भोजन बुकिंग जैसी कई सेवाओं तक आसान पहुंच में मदद मिलेगी।

वैष्णव ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) के 40वें स्थापना दिवस समारोह में इस ऐप की शुरुआत की। यह ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर, दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘रेलवन ऐप पर यात्रियों की सभी जरूरतों का समाधान उपलब्ध होगा। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को निम्नलिखित सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी: टिकटिंग – आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफॉर्म टिकट; ट्रेन और पीएनआर पूछताछ; यात्रा योजना; रेल सहायता सेवाएं; ट्रेन में भोजन की बुकिंग।

इसमें कहा गया है, ‘‘इसके अतिरिक्त, माल ढुलाई से संबंधित पूछताछ की सुविधा भी उपलब्ध है।

ऐप के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मंत्रालय ने कहा कि यह उपयोगकर्ताओं को सरल और स्पष्ट यूजर इंटरफेस के माध्यम से बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इसमें न केवल सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं, बल्कि सेवाओं के बीच एकीकृत कनेक्टिविटी भी है, जिससे उपयोगकर्ता को भारतीय रेलवे सेवाओं का समग्र पैकेज मिलता है।’

इस ऐप की एक खास विशेषता सिंगल साइन-ऑन है, जिससे उपयोगकर्ताओं को कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं रहती।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘रेलवन ऐप डाउनलोड करने के बाद, कोई भी व्यक्ति रेलकनेक्ट या यूटीएसऑनमोबाइल ऐप की मौजूदा उपयोगकर्ता आईडी का उपयोग करके लॉग इन कर सकता है। इससे उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की आवश्यकता नहीं रहती, जिससे डिवाइस स्टोरेज की बचत होती है।’

इसमें कहा गया है, ‘आर-वॉलेट (रेलवे ई-वॉलेट) सुविधा भी इस ऐप में जोड़ी गई है। संख्यात्मक एमपिन और बायोमेट्रिक लॉगिन जैसी आसान लॉगिन सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं।’

इसमें कहा गया है कि नये उपयोगकर्ताओं के लिए न्यूनतम जानकारी प्रदान करके पंजीकरण करने का प्रावधान है, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है। इसमें कहा गया है कि जो उपयोगकर्ता केवल पूछताछ करना चाहते हैं, वे अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी के साथ अतिथि लॉगिन के माध्यम से भी लॉग इन कर सकते हैं।

https://twitter.com/AshwiniVaishnaw/status/1940029739659387101

Tags: वैष्णव ने रेलवन एप्लीकेशन की शुरुआत
Previous Post

एटीएफ की कीमत में 7.5 प्रतिशत की भारी वृद्धि, वाणिज्यिक एलपीजी की दर में 58.5 रुपये की कटौती

Next Post

भारतीय नौसेना ने चालक दल के 14 भारतीय सदस्यों वाले जहाज पर लगी आग पर पाया काबू

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
Next Post

भारतीय नौसेना ने चालक दल के 14 भारतीय सदस्यों वाले जहाज पर लगी आग पर पाया काबू

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group