अयोध्या, कलेक्ट्रेट परिसर के वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कलेक्ट्रेट सभागार में दो मिनट की मौन सभा की गयी।
जन शिकायतो का त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा जनता दर्शन में पहुंचे एक-एक फरियादियों की समस्याओ से रूबरू होते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों दिया गया।
आज प्रातः काल कार्यालय पहुंचते ही जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादियों की समस्याओ को सुना तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रो को गम्भीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्यवाही करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतो का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है तथा अधिकारी ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।


