अयोध्या, रूदौली तहसील क्षेत्र में संचालित जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड संशोधन कराने पहुंची एक महिला का जनसेवा केंद्र संचालक ने अंगूठा लगवा कर 49 हजार रुपए हड़प लेने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है।
महिला तीन दिन पहले जब शुजागंज के बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा में रुपया निकालने पहुंची तो बैंक मैनेजर ने खाते में रुपया न होने की बात कही यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। महिला ने शुजागंज चौकी पहुंचकर शिकायती पत्र देकर जनसेवा केंद्र संचालक के विरुद्ध धोखाधड़ी कर रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
रूदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र की हसनामऊ गांव निवासी महिला अनवरी पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद रियाज ने आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है कि झांसा देकर जनसेवा केंद्र संचालक उमाशंकर ने अंगूठा लगवाकर उसके खाते से 49 हजार रुपये उस समय निकाल लिए।
पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र देकर महिला ने बताया कि वह तीन दिन पूर्व 16 जून को जब बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शुजागंज शाखा रुपए निकालने गई तो पता चला कि उसके खाते में रुपए ही नहीं हैं।रुपए न होने मि बात सुनते ही महिला के होश उड़ गए और महिला जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगी।
पीड़ित महिला ने बताया कि शुजागंज में जनसेवा केंद्र चला रहे उमाशंकर ने उनसे आधार कार्ड संशोधन की बात कह कर थंब इंप्रेशन मशीन में अंगूठा लगवा लिया महिला ने बताया कि जनसेवा केंद्र संचालक ने यह रकम तीन बार में निकाली है।
जनसेवा केंद्र संचालक उमा शंकर ने रुपए हड़प लेने के बाद महिला को बताया की जल्द ही उसका आधार संशोधित हो जाएगा। महिला ने रोते हुए बताया कि रूपयो की सख्त जरूरत पड़ने पर 16 जून को जब बैंक आफ बडौंदा की शुजागंज शाखा में गई तो पता चला उसके खाते में मात्र 7 हजार रूपये ही है।
जबकि इससे पूर्व खाते में 56 हजार रुपए थे तब महिला को समझते देर नही लगी कि उमाशंकर ने ही मेरे साथ धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए है। महिला ने जनसेवा केंद्र संचालक उमाशंकर के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य ने बताया कि शिकायती पत्र की जाँच कराकर जल्द ही महिला के रुपए वापस कराए जाएंगे।


