Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘अदालत को सलाम’: न्यायालय ने ठाणे में अवैध इमारतों को गिराने में हस्तक्षेप करने से किया इनकार

admin by admin
June 17, 2025
in देश
0

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को ठाणे के हरित क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित 17 संरचनाओं को ध्वस्त करने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और बंबई उच्च न्यायालय के “साहसिक” रुख को रेखांकित किया।

न्यायमूर्ति उज्ज्ल भुइयां और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने बंबई उच्च न्यायालय के इस स्पष्ट निष्कर्ष का हवाला दिया कि नगर निकायों की मिलीभगत से हो रहे अवैध निर्माण में अंडरवर्ल्ड शामिल है।

न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा, “अगला नंबर आपकी बंबई का है, वहां अतिक्रमण होगा। बस इतना ही करना बाकी है। कृपया अपने शहर के बारे में सोचें, नहीं तो हर जगह अतिक्रमण हो जाएगा। एक बार के लिये, बंबई उच्च न्यायालय ने बहुत ही साहसी कदम उठाया है और हम इसकी सराहना करते हैं।

उच्च न्यायालय की सराहना करते हुए पीठ ने कहा, “सही निर्णय लेने के लिए उच्च न्यायालय को बधाई। देखिए, आपने किसी तीसरे पक्ष की भूमि पर अतिक्रमण किया और बिना किसी मंजूरी के संपत्ति का निर्माण किया। यहां कानून का कोई राज नहीं है और कृपया देखें, ये लोग अंडरवर्ल्ड से जुड़े हुए हैं।

यह जानने पर कि याचिकाकर्ता एक घर खरीदार है, पीठ ने कहा कि एक नेक इंसान को सामने रखना एक “अच्छी रणनीति” थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने इस तथ्य को दर्ज किया था कि “पॉश इलाके में इस तरह के विशाल निर्माण” के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ था।

न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा, “यह चौंकाने वाली बात है कि कुछ लोगों में इस अदालत में आने की हिम्मत है। एक बार फिर, उच्च न्यायालय जागा है और उसने कानून का शासन स्थापित करने की कोशिश की है। आपने बिना किसी मंजूरी के कितनी इमारतें बनाई हैं? कृपया जाइए, जब तक आप इन बेईमान बिल्डरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, यह सिलसिला जारी रहेगा – लोग आपके कंधों का इस्तेमाल करके गोरिल्ला युद्ध करते रहेंगे, यह बंद होना चाहिए।

पीठ ने कहा कि निर्माण कार्य नियोजन प्राधिकरण की अनुमति के बिना किया गया और वह भी किसी तीसरे पक्ष की जमीन हड़प कर किया गया।

न्यायमूर्ति भुइयां ने कहा कि अवैध निर्माण की बात प्रकाश में नहीं आती यदि एक निर्दोष महिला यह दावा करते हुए सामने नहीं आती कि उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और उस पर इमारतें खड़ी कर दी गई हैं।

शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता दानिश जहीर सिद्दीकी, जिन्होंने 12 जून के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है, से कहा कि वे पुनर्विचार के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करें।

सिद्दीकी ने दावा किया कि 17 इमारतों में से आठ को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे कम से कम 400 परिवार बेघर हो गए।

उन्होंने दावा किया कि वे 17 इमारतों में से एक में फ्लैट के खरीददारों में से एक हैं और उन्होंने तर्क दिया कि उच्च न्यायालय ने एक “पूर्णाधिकार” निर्देश जारी किया है, जिसके तहत ठाणे नगर निगम को किसी भी अन्य आदेश की प्रतीक्षा किए बिना ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने का अधिकार दिया गया है।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने कहा, “हम इस पर कोई राय व्यक्त नहीं कर रहे हैं। कुछ समय तक मामले की सुनवाई के बाद, वरिष्ठ अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय का रुख करने की स्वतंत्रता के साथ याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी है।

उच्च न्यायालय ने 12 जून को कहा कि किसी भी अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त करना होगा।

Tags: ‘अदालत को सलाम
Previous Post

नोएडा में ‘मैट्रिमोनियल साइट’ के जरिए युवती से दोस्ती कर 65 लाख रुपये ठगे

Next Post

अयोध्या में जिलाधिकारी ने गोमती घाट का किया निरीक्षण, मां कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन के बाद पंचायत कार्यालय में किया वृक्षारोपण

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

अयोध्या में जिलाधिकारी ने गोमती घाट का किया निरीक्षण, मां कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन के बाद पंचायत कार्यालय में किया वृक्षारोपण

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group