Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान पर इजरायल के हमले बढ़े, दुकानें बंद हैं और गैस के लिए कतारें लगी

admin by admin
June 17, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

इजराइल और ईरान के बीच पांचवें दिन भी संघर्ष जारी है और ऐसा प्रतीत होता है कि इजराइल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं। इन हालात के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के लोगों को शहर खाली करने की चेतावनी दी है।

ट्रंप ने कनाडा में जारी जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर वाशिंगटन रवाना होने से पहले सोमवार रात को एक संदेश में लिखा, ‘‘ ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता।

उन्होंने अपने संदेश में कहा,‘‘ सभी को तेहरान तत्काल खाली कर देना चाहिए। ट्रंप ने बाद में उन रिपोर्ट का खंडन किया कि वह युद्धविराम पर काम करने के लिए वाशिंगटन वापस लौट रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके जल्दी वापस लौटने का ‘‘युद्धविराम से कोई लेना-देना नहीं है। यह उससे कहीं बड़ी बात है’’ हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।

तेहरान में करीब एक करोड़ लोग रहते हैं। दोनों देशों के बीच संघर्ष प्रारंभ होने के बाद से लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर जाना शुरू कर दिया था।

इजराइल का कहना है कि ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों, परमाणु वैज्ञानिकों, यूरेनियम संवर्धन स्थलों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर उसका व्यापक हमला ईरान को परमाणु हथियार बनाने के और करीब आने से रोकने के लिए ज़रूरी है। शुक्रवार से अब तक हुए हमलों में कम से कम 224 लोग मारे गए हैं।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर 370 से ज़्यादा मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे हैं। इन हमलों में अब तक इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं और 500 से ज़्यादा घायल हुए हैं। इस बीच इजराइली सेना ने कहा कि मंगलवार को फिर से मिसाइलें छोड़ी गईं। इसबीच ईरान की राजधानी में दुकानें बंद हैं और गैस के लिए कतारें लगी हैं।

तेहरान का पुराना इलाका मंगलवार सुबह से ही खाली होने लगा और कई दुकानें बंद रहीं। शहर का प्राचीन ‘ग्रैंड बाज़ार’ भी बंद रहा। ऐसा पहले सिर्फ़ सरकार विरोधी प्रदर्शनों या कोरोना वायरस महामारी के चरम पर ही हुआ था।

तेहरान से पश्चिम की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात जाम की स्थिति देखी गई। कई लोग कैस्पियन सागर क्षेत्र की ओर जाते दिखाई दिए। तेहरान में पेट्रोल पंपों पर भी लंबी कतारें देखी गईं।

ईरान सरकार के अधिकारी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि सब कुछ नियंत्रण में है और उन्होंने जनता को इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया कि उन्हें क्या करना चाहिए।

इस बीच इजराइली सेना ने तेहरान पर हमले में ईरान के शीर्ष जनरल अली शादमानी को मारने का दावा किया है। लेकिन ईरान ने जनरल की हत्या पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है।

Tags: ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान पर
Previous Post

नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

Next Post

नोएडा में ‘मैट्रिमोनियल साइट’ के जरिए युवती से दोस्ती कर 65 लाख रुपये ठगे

Related Posts

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
Next Post

नोएडा में ‘मैट्रिमोनियल साइट’ के जरिए युवती से दोस्ती कर 65 लाख रुपये ठगे

Recent Posts

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group