Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Sonam ने राजा से कहा कि उन्हें शादी को ‘परिपूर्ण’ करने से पहले कामाख्या मंदिर जाना चाहिए: जांचकर्ता

admin by admin
June 11, 2025
in क्राइम, देश
0

मेघालय में हनीमून के दौरान मारे गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी से उसकी पत्नी सोनम ने कहा था कि वह गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ही उसके साथ शारीरिक संबंधों के जरिए विवाह को परिपूर्ण करेगी। जांचकर्ताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तदनुसार, राजा ने हनीमून के लिए गुवाहाटी और निकटवर्ती मेघालय की यात्रा की योजना बनाई, जबकि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने पूर्वोत्तर राज्य के जंगलों में इसके दूरदराज होने की वजह से कथित तौर पर उसकी (राजा की) हत्या की साजिश रची।

जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सोनम ने अपने पति राजा को इस बात के लिए राजी किया कि शारीरिक संबंधों के जरिए शादी को परिपूर्ण करने से पहले उन्हें कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे। वे दोनों 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में नोंग्रियात गांव में एक होमस्टे से बाहर जाने के कुछ ही घंटों बाद लापता हो गए थे।

राजा का शव दो जून को मेघालय में वेइसाडोंग जलप्रपात के निकट एक घाटी में मिला था। वहीं, सोनम की तलाश जारी रही, जो नौ जून की सुबह लगभग 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और आत्मसमर्पण कर दिया, क्योंकि पुलिस ने उसके प्रेमी राज कुशवाह और राजा की हत्या के लिए उसके द्वारा भाड़े पर लिए गए तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सोनम ने अपने पति को नोंग्रियात के घने जंगलों में चलने के लिए मजबूर किया, क्योंकि उसे विश्वास था कि उसके द्वारा नियुक्त हत्यारों के पास रास्ते में कहीं उसे मारने का बेहतर मौका होगा, क्योंकि वह एकांत जगह है। लेकिन, चूंकि 22 और 23 मई को नोंग्रियात में बहुत से पर्यटक ट्रेकिंग के लिए आए थे, इसलिए वे उसे वहां नहीं मार सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार उन्होंने उसे ‘वेइसाडोंग फॉल्स’ के पास मार डाला और उसके शव को गहरी खाई में फेंक दिया।

जांच की निगरानी कर रहे पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दंपति के पूर्वोत्तर पहुंचने के एक दिन बाद हत्यारे 21 मई को गुवाहाटी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि हत्यारों ने गुवाहाटी में होटल के बाहर से एक धारदार हथियार खरीदा और फिर सड़क मार्ग से शिलांग पहुंचे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने सीसीटीवी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं, जिससे यह जांच बहुत पुख्ता हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि हत्या के दिन सोनम पूरे दिन अपने प्रेमी राज के संपर्क में थी, जबकि राज ने तीनों हत्यारों के साथ समन्वय स्थापित किया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राजा की हत्या के समय सोनम वहां मौजूद थी।’’ उन्होंने बताया कि अपराध के बाद वह भाग गई।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने मॉकडोक से शिलांग तक टैक्सी ली और फिर पकड़े जाने से बचने के लिए कई रेलगाड़ियों में चढ़ने से पहले गुवाहाटी तक एक पर्यटक टैक्सी किराए पर ली। हालांकि उसका दावा है कि वह सीधे इंदौर पहुंची थी, लेकिन इसकी पुष्टि अभी की जानी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सोनम के इस दावे की भी पुष्टि कर रहे हैं कि वह पहले कभी मेघालय नहीं आई। एसआईटी पुख्ता आरोपपत्र दाखिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सोनम, उसके प्रेमी राज और तीन संदिग्ध हत्यारों – विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत तथा आनंद कुर्मी को शिलांग की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Tags: Sonam ने राजा से कहा कि उन्हें शादी को
Previous Post

वैष्णव ने BSF को ट्रेन के पुराने डिब्बे उपलब्ध कराने के मामले में चार अधिकारियों को किया निलंबित

Next Post

केरल में मानसून हुआ फिर सक्रिय: आईएमडी ने चार जिलों के लिए जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

Related Posts

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त
देश

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

August 6, 2026
बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं
देश

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

August 6, 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार
देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

August 6, 2026
आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू
उत्तर प्रदेश

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

August 6, 2026
Next Post

केरल में मानसून हुआ फिर सक्रिय: आईएमडी ने चार जिलों के लिए जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

Recent Posts

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

लखनऊ के सरोजिनीनगर इलाके में दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। हादसा बुधवार रात करीब...

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

गांधीनगर, गांधीनगर रेंज पुलिस ने फूड एंड ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों के साथ...

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

उत्तरी बेंगलुरु के जक्कूर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक खुले स्थान पर नेपाल की दो युवतियां एक ही पेड़ से...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बृहस्पतिवार को समाचार पत्रिका ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल...

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

झांसी, माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे समेत दो लोगों की बृहस्पतिवार को झांसी जिले में एक सड़क...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group