Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वैष्णव ने BSF को ट्रेन के पुराने डिब्बे उपलब्ध कराने के मामले में चार अधिकारियों को किया निलंबित

admin by admin
June 11, 2025
in देश
0

कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान तैनाती के लिए त्रिपुरा से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को लाने के लिए जर्जर और गंदे डिब्बों वाली ट्रेन उपलब्ध कराए जाने के विवाद के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं।

रेल मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों की गरिमा सर्वोपरि है और इस तरह की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह कार्रवाई पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन द्वारा ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोपों को खारिज करने के एक दिन बाद की गई, जहां सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने ऑनलाइन सामने आए ट्रेन के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए डिब्बों की स्थिति को लेकर रेलवे की आलोचना की थी।

बीएसएफ की 13 कंपनियों से लगभग 1,200 जवानों को छह जून को त्रिपुरा के उदयपुर से जम्मू तवी के लिए एक विशेष ट्रेन में सवार होना था। ट्रेन का बीच में कुछ स्थानों पर ठहराव था एवं त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में चार स्थानों से जवान सवार होने वाले थे।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन नौ जून को बीएसएफ को उपलब्ध कराई गई थी और इसकी ‘‘खराब और जर्जर’’ स्थिति देखी तो जवानों ने एक डिब्बे का निरीक्षण करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

ट्रेन के डिब्बों की स्थिति को दर्शाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने पर रेलवे को विभिन्न क्षेत्रों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया।

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह तब होता है जब सरकार का पूरा ध्यान कुछ आकर्षक ट्रेन के प्रचार पर होता है, जबकि आम जनता जानवरों की तरह यात्रा करने को मजबूर होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘अमरनाथ यात्रा की तैनाती पर जा रहे हमारे बीएसएफ जवानों के लिए गंदगी, कॉकरोच और टूटी सीटों से भरी एक गंदी ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को शर्म आनी चाहिए।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अलीपुरद्वार रेल डिवीजन के तीन वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर और एक कोचिंग डिपो अधिकारी को रेल मंत्री ने निलंबित कर दिया है।

बयान में कहा गया, ‘‘रेल मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों की गरिमा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जांच के आदेश भी दिए गए हैं।’’

मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की सुचारू और आरामदायक आवाजाही के लिए सभी सुविधाओं से युक्त एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। ये जवान जम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्र सरकार द्वारा की जा रही केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती का हिस्सा थे।

दस जून को, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) जोन, जिसके अंतर्गत अलीपुरद्वार रेल डिवीजन आता है, ने ट्रेन का एक वीडियो दिखाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए जर्जर डिब्बे उपलब्ध कराने के आरोपों को खारिज कर दिया।

एनएफआर ने पोस्ट किया था, ‘‘यह आरोप गलत है कि बीएसएफ को यात्रा के लिए इस तरह का डिब्बे मुहैया कराये गए थे। डिब्बों को आवश्यक रखरखाव, मरम्मत और सफाई के बाद ही यात्रा के लिए मुहैया कराया जाता है। यह वीडियो एक बिना निरीक्षण किए गए डिब्बे का है जिसे मरम्मत के लिए भेजा जा रहा था और यह बीएसएफ जवानों की यात्रा के लिए नहीं था।

अमरनाथ के लिए 38 दिवसीय यात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी।

केंद्र ने यात्रा के संचालन के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कुल 581 कंपनियों की तैनाती का आदेश दिया है, जिसमें लगभग 42,000 कर्मी शामिल होंगे।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है क्योंकि तीर्थयात्रा को पहले भी आतंकी संगठनों ने निशाना बनाया है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

Tags: वैष्णव ने BSF को ट्रेन के पुराने डिब्बे उपलब्ध कराने
Previous Post

बहराइच स्थित मसूद गाजी की दरगाह में मौजूद सूर्यकुंड के एएसआई सर्वे की मांग

Next Post

Sonam ने राजा से कहा कि उन्हें शादी को ‘परिपूर्ण’ करने से पहले कामाख्या मंदिर जाना चाहिए: जांचकर्ता

Related Posts

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं
देश

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

August 6, 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार
देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

August 6, 2026
अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

August 5, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
देश

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

August 5, 2026
Next Post

Sonam ने राजा से कहा कि उन्हें शादी को ‘परिपूर्ण’ करने से पहले कामाख्या मंदिर जाना चाहिए: जांचकर्ता

Recent Posts

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

उत्तरी बेंगलुरु के जक्कूर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक खुले स्थान पर नेपाल की दो युवतियां एक ही पेड़ से...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को बरी करने का फैसला पलटा, रेप केस में दोषी करार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बृहस्पतिवार को समाचार पत्रिका ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल...

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

झांसी, माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे समेत दो लोगों की बृहस्पतिवार को झांसी जिले में एक सड़क...

लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

राजधानी लखनऊ में एक युवक ने 21 वर्षीय अपनी सहपाठी के साथ विवाद के बाद कथित तौर पर चाकू घोंपकर...

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

आगरा में कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष बरामद होने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group