Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शिलांग की अदालत ने सोनम, उसके साथियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

सोनम ने राजा से कहा कि उन्हें शादी को ‘परिपूर्ण’ करने से पहले कामाख्या मंदिर जाना चाहिए: जांचकर्ता

admin by admin
June 12, 2025
in देश
0

मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और उसके चार अन्य साथियों को शिलांग की एक अदालत ने बुधवार को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम को मंगलवार देर रात पूर्वोत्तर राज्य लाया गया, जबकि चार अन्य को ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार को यहां लाया गया।

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पुलिस ने सभी आरोपियों की 10 दिन की रिमांड का अनुरोध किया था। अदालत ने आठ दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की।’’

इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी पत्नी सोनम (24) के साथ हनीमून मनाने मेघालय आये थे और इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।

सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथियों को राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोहरा में अपराध स्थल पर घटना की कड़ियां जोड़ने और अपराध का दृश्य दोहराने के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत का अनुरोध किया था।

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाने के दौरान लापता हो गए थे। राजा का शव दो जून को एक खड्ड में मिला था।

मेघालय में हनीमून के दौरान मारे गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी से उसकी पत्नी सोनम ने कहा था कि वह गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ही उसके साथ शारीरिक संबंधों के जरिए विवाह को परिपूर्ण करेगी। जांचकर्ताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तदनुसार, राजा ने हनीमून के लिए गुवाहाटी और निकटवर्ती मेघालय की यात्रा की योजना बनाई, जबकि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने पूर्वोत्तर राज्य के जंगलों में इसके दूरदराज होने की वजह से कथित तौर पर उसकी (राजा की) हत्या की साजिश रची।

जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सोनम ने अपने पति राजा को इस बात के लिए राजी किया कि शारीरिक संबंधों के जरिए शादी को परिपूर्ण करने से पहले उन्हें कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे। वे दोनों 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में नोंग्रियात गांव में एक होमस्टे से बाहर जाने के कुछ ही घंटों बाद लापता हो गए थे।

राजा का शव दो जून को मेघालय में वेइसाडोंग जलप्रपात के निकट एक घाटी में मिला था। वहीं, सोनम की तलाश जारी रही, जो नौ जून की सुबह लगभग 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और आत्मसमर्पण कर दिया, क्योंकि पुलिस ने उसके प्रेमी राज कुशवाह और राजा की हत्या के लिए उसके द्वारा भाड़े पर लिए गए तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सोनम ने अपने पति को नोंग्रियात के घने जंगलों में चलने के लिए मजबूर किया, क्योंकि उसे विश्वास था कि उसके द्वारा नियुक्त हत्यारों के पास रास्ते में कहीं उसे मारने का बेहतर मौका होगा, क्योंकि वह एकांत जगह है। लेकिन, चूंकि 22 और 23 मई को नोंग्रियात में बहुत से पर्यटक ट्रेकिंग के लिए आए थे, इसलिए वे उसे वहां नहीं मार सके।

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार उन्होंने उसे ‘वेइसाडोंग फॉल्स’ के पास मार डाला और उसके शव को गहरी खाई में फेंक दिया। जांच की निगरानी कर रहे पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दंपति के पूर्वोत्तर पहुंचने के एक दिन बाद हत्यारे 21 मई को गुवाहाटी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि हत्यारों ने गुवाहाटी में होटल के बाहर से एक धारदार हथियार खरीदा और फिर सड़क मार्ग से शिलांग पहुंचे। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने सीसीटीवी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं, जिससे यह जांच बहुत पुख्ता हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि हत्या के दिन सोनम पूरे दिन अपने प्रेमी राज के संपर्क में थी, जबकि राज ने तीनों हत्यारों के साथ समन्वय स्थापित किया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘राजा की हत्या के समय सोनम वहां मौजूद थी।’’ उन्होंने बताया कि अपराध के बाद वह भाग गई।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने मॉकडोक से शिलांग तक टैक्सी ली और फिर पकड़े जाने से बचने के लिए कई रेलगाड़ियों में चढ़ने से पहले गुवाहाटी तक एक पर्यटक टैक्सी किराए पर ली। हालांकि उसका दावा है कि वह सीधे इंदौर पहुंची थी, लेकिन इसकी पुष्टि अभी की जानी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सोनम के इस दावे की भी पुष्टि कर रहे हैं कि वह पहले कभी मेघालय नहीं आई। एसआईटी पुख्ता आरोपपत्र दाखिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सोनम, उसके प्रेमी राज और तीन संदिग्ध हत्यारों – विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत तथा आनंद कुर्मी को शिलांग की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Tags: उसके साथियोंशिलांग की अदालत ने सोनम
Previous Post

दिव्यांग बच्चों को ‘सुगम्य वर्कशीट’ के जरिये समावेशी शिक्षा से जोड़ने की पहल जारी

Next Post

भीषण गर्मी से तपा उत्तर प्रदेश, ज्यादातर मंडलों में पारा 40 डिग्री के पार

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

भीषण गर्मी से तपा उत्तर प्रदेश, ज्यादातर मंडलों में पारा 40 डिग्री के पार

Recent Posts

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सार्सेना में 14 सितंबर के अनीश हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को...

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

कासगंज जिले में घर से लापता हुई 23 वर्षीय एक युवती का शव बुधवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास सबमर्सिबल...

अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप, CRPF इंस्पेक्टर और यूपी पुलिस के दरोगा समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस...

अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

अमेठी जिले की थाना शुकुल बाजार पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के दौरान पाली जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी...

छात्रा की हिरासत के मामले में नोएडा की जिलाधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें गौतमबुद्ध नगर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group