Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अफवाहों के कारण पेट्रोल-डीजल खरीदने की होड़, सरकार ने कहा आपूर्ति पर्याप्त, अफवाहों के कारण 400 से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 27, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

सरकार ने सोमवार को कहा कि देश के कुछ हिस्सों में अफवाहों के कारण पेट्रोल और डीजल खरीदने की होड़ मच गई, जिससे मांग में असाधारण उछाल आया। साथ ही स्पष्ट किया कि जरूरतों को पूरा करने के लिए ईंधन का पर्याप्त भंडार है।

खबरों के अनुसार आंध्र प्रदेश के कई शहरों में कीमतों में तत्काल वृद्धि की अफवाहों के कारण ईंधन खरीदने की होड़ मच गई, जिससे कमी पैदा हुई और रविवार को 400 से अधिक पेट्रोल पंप खाली हो गए।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”हमने कुछ क्षेत्रों में असाधारण वृद्धि देखी है…। डीजल जैसे ईंधन की मांग में 30-33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि कुछ खुदरा बिक्री केंद्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।”

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि तेल कंपनियां समस्या का समाधान कर रही हैं। उन्होंने कहा, ”उपलब्धता की कोई समस्या नहीं है। हमारे पास पर्याप्त भंडार है।

अफवाहों के कारण कुछ खुदरा बिक्री केंद्रों पर घबराहट में खरीदारी देखे जाने के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ”पीएसयू खुदरा बिक्री केंद्र सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी से बचें क्योंकि सरकार इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

हालांकि उन्होंने अफवाहों के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में मतदान का अंतिम चरण पूरा होने के बाद कीमतों में वृद्धि की चर्चाओं ने इस स्थिति को जन्म दिया होगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और सरकारी तेल कंपनियां इसका प्रभाव खुद झेल रही हैं। हालांकि, विश्लेषक सवाल उठा रहे हैं कि सरकारी समर्थन के बिना तेल कंपनियां कब तक कीमतों को स्थिर रख पाएंगी।

शर्मा ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखी है।

Tags: अफवाहों के कारण पेट्रोल-डीजल खरीदने की होड़
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट: जब सहमति से संबंध बना हो तो अपराध का सवाल!, शादी से पहले उसके साथ क्यों रहने लगी?

Next Post

सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ‘डबल डेकर’ बस पलटी, कम से कम 12 यात्री घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
Next Post

सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ‘डबल डेकर’ बस पलटी, कम से कम 12 यात्री घायल

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group