Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिव्यांग बच्चों को ‘सुगम्य वर्कशीट’ के जरिये समावेशी शिक्षा से जोड़ने की पहल जारी

admin by admin
June 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के 2.96 लाख दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें यूनिसेफ के सहयोग से खास तरीके से विकसित की गई ‘सुगम्य वर्कशीट’ उपलब्ध करा रही है।

राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को एक बयान में कहा, “सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा पीछे न छूटे। चाहे उसकी सामाजिक, आर्थिक या शारीरिक परिस्थितियां कुछ भी हों। सरकार ‘सुगम्य वर्कशीट’ के साथ दिव्यांग बच्चों के लिए समान शैक्षिक अवसर सुनिश्चित कर रही है।”

उन्होंने कहा कि यह शिक्षा में न केवल एक नयी पहल है, बल्कि यह एक समावेशी व सहानुभूतिपूर्ण समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

सिंह ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए हिंदी और गणित पर आधारित वर्कशीट में 1,300 वर्कशीट कक्षा एक से पांच तक के लिए और 600 वर्कशीट कक्षा छह से आठ तक के लिए विकसित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चों को छोड़कर सभी श्रेणियों के दिव्यांग बच्चों के लिए तैयार की गई वर्कशीट में सीखने को सुलभ और मजेदार बनाने के मकसद से सरल भाषा, जीवंत दृश्य और आकर्षक प्रारूप का इस्तेमाल किया गया है। वर्कशीट की छपाई पूरी हो चुकी है और सभी जिलों में उनका वितरण सुनिश्चित किया गया है।

बेसिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि विकास खण्ड और स्कूल स्तर पर अब वर्कशीट वितरित की जा रही हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से एक बार में एक सेट के हिसाब से वितरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा एक सेट पूरा करने और शिक्षकों द्वारा उसका मूल्यांकन करने के बाद ही अगला सेट दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक सेट से पहले संदर्भ का परिचय देने के लिए छात्रों के साथ एक संक्षिप्त चर्चा या गतिविधि अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी। मूल्यांकन के बाद विद्यार्थियों को आगे के अभ्यास के लिए वर्कशीट घर ले जाने की अनुमति दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि विशेष शिक्षक वर्कशीट की उपलब्धता सुनिश्चित करने और छात्रों के सामने आने वाली कठिनाइयों को हल करने में मदद करने के लिए स्कूलों का दौरा करेंगे। उनकी मासिक रिपोर्ट की समीक्षा जिला समन्वयकों द्वारा की जाएगी।

Tags: दिव्यांग बच्चों को ‘सुगम्य वर्कशीट’ के
Previous Post

बंगाल: हावड़ा ‘सेक्स रैकेट’ की सरगना सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next Post

शिलांग की अदालत ने सोनम, उसके साथियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप, CRPF इंस्पेक्टर और यूपी पुलिस के दरोगा समेत 4 गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

छात्रा की हिरासत के मामले में नोएडा की जिलाधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की मौत

September 24, 2026
Next Post

शिलांग की अदालत ने सोनम, उसके साथियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Recent Posts

अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप, CRPF इंस्पेक्टर और यूपी पुलिस के दरोगा समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस...

अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

अमेठी जिले की थाना शुकुल बाजार पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के दौरान पाली जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी...

छात्रा की हिरासत के मामले में नोएडा की जिलाधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें गौतमबुद्ध नगर...

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नोएडा, दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण...

बलिया में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की सोशल मीडिया मंच से फोटो लेकर कथित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group