Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

केरल तट के पास सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर जहाज में लगी आग; 18 को बचाया गया, 4 लापता

admin by admin
June 10, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

केरल तट के पास एक कंटेनर में विस्फोट होने के बाद सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज में भीषण आग लग गई। हालांकि, चालक दल के 18 सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि चार अब भी लापता हैं। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह घटना भारतीय समयानुसार सुबह 9.20 बजे, केरल के कन्नूर जिले के अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर और कोच्चि से 130 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों में से 18 को भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की मदद से बचा लिया गया है।

उन्हें नौसेना के पोत आईएनएस सूरत के जरिये मंगलुरु बंदरगाह लाया जा रहा है, ताकि आगे की आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें।

सिंगापुर के ध्वज वाला जहाज कोलंबो से न्हावा शेवा, मुंबई जा रहा था। तट रक्षक बल की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘आग ने तेजी से जहाज के मध्य भाग को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि 10-15 कंटेनर पानी में गिर गए।

चालक दल के सदस्यों में आठ चीनी, छह ताइवानी, म्यांमा के पांच नागरिक और तीन इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘विस्फोट और आग के फैलने के बाद, चालक दल ने जहाज को छोड़ दिया था। चालक दल के 18 सदस्यों को बचा लिया गया है, जबकि चार लापता हैं। खोज और बचाव अभियान अभी जारी है।

समुद्री सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराए गए फुटेज में सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर जहाज के मध्य भाग में आग लगी दिखाई दे रही है। जहाज की लंबाई 270 मीटर है।

तटरक्षक बल ने कहा कि उसने तत्काल कार्रवाई शुरू की, हवाई निगरानी और स्थिति का आकलन करने के लिए जीवन रक्षक राफ्ट से लैस दो डोर्नियर विमान तैनात किए हैं।

विशेष अग्निशमन और प्रदूषण प्रतिक्रिया जहाजों सहित पांच आईसीजी (भारतीय तटरक्षक बल) जहाजों को घटना स्थल पर भेजा गया है।

मुंबई स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने इंटरनेशनल शेफ्टी नेट (आईएसएन) को सक्रिय कर दिया, जिससे पास के व्यापारिक जहाजों एमवी अम्बरा और एमवी वन मार्वल को बचाव कार्य में मदद करने के लिए भेजा गया।

संकट की स्थिति का संदेश सबसे पहले एम.वी. केप वालेंसिया द्वारा एम.आर.सी.सी. मुंबई को भेजा गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘जहाज से लगातार धुआं निकल रहा है तथा जहाज पर लगी आग के कारण आगे और भी विस्फोट होने का खतरा है। क्षेत्र में समुद्री यातायात को जहाज से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। ‘फ्लैग एडमिंस्ट्रेशन ऑफ सिंगापुर’ को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘विशेष सहायता के लिए एसएमआईटी साल्वेज के साथ प्रारंभिक संपर्क स्थापित कर लिया गया है। मालिकों को प्रभावित कंटेनरों में माल की स्थिति का तत्काल आकलन और जानकारी देने ने का निर्देश भी दिया गया है। रक्षा सूत्रों ने कहा कि जान बचाना और आग पर काबू पाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस बीच, अझिक्कल बंदरगाह के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि जहाज के कंटेनरों में खतरनाक माल है, जिसमें ज्वलनशील ठोस पदार्थ, तरल पदार्थ और जहरीले पदार्थ शामिल हैं।

बंदरगाह के अधिकारी कैप्टन अरुण कुमार पी के ने संवाददाताओं को बताया कि जहाज के कंटेनरों में खतरनाक माल है, जिसमें ज्वलनशील तरल पदार्थ, ज्वलनशील ठोस पदार्थ, स्वतः दहनशील पदार्थ और जहरीले पदार्थ शामिल हैं।

केरल तट के पास एक महीने में मालवाहक जहाजों से जुड़ी यह दूसरी घटना है। 24 मई को, लाइबेरिया के ध्वज वाला मालवाहक जहाज, एमएससी ईएलएसए-3, तट से 14.6 समुद्री मील दूर डूब गया था।

Tags: केरल तट के पास सिंगापुर के ध्वज
Previous Post

राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सिर पर दो बार धारदार हथियार से किया गया वार

Next Post

ISRO: एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक किया गया स्थगित

Related Posts

देश

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

September 22, 2026
देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

September 22, 2026
क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Next Post

ISRO: एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक किया गया स्थगित

Recent Posts

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group