अयोध्या, रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग रौजागांव ओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखकर वहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रूदौली पुलिस को दी।
शव पड़े होने की सूचना मिलते ही रूदौली कोतवाल सजंय मौर्या तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंकर गहनता पूर्वक जांच पड़ताल की और शव का पंचायत नामा भरवाकर पीएम के भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सजंय मौर्या ने बताया रौनागांव नेशनल हाइवे के नीचे लगभग 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है जो भिखारी की तरह लग रहा है। जिसकी बीमारी की वजह से मौत होना प्रतीत हो रहा है शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।








