Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली पुलिस ने सीबीएसई भर्ती परीक्षा में छद्म रैकेट का भंडोफोड़ किया, चार आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
April 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0


नयी दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने ‘ब्लूटूथ डिवाइस’ से लैस एक छद्म परीक्षार्थी को काम पर रखा। हालांकि, जब एक परीक्षा निरीक्षक ने दोनों के बीच बायोमेट्रिक डेटा बेमेल पाए तो दिल्ली पुलिस ने छद्म और मूल परीक्षार्थियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके योजना को नाकाम कर दिया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान छद्म परीक्षार्थी सचिन (26), मूल परीक्षार्थी नितिन (28) और बिचौलियों बलजिंदर (27) व श्याम सुंदर (29) के रूप में हुई है। इन्हें शहर में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘हरियाणा के झज्जर से बीटेक पाठ्यक्रम में स्नातक स्तर की पढ़ाई कर चुका नितिन सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा था और उसने सरकारी नौकरी की परीक्षा पास कराने के लिए एक व्यक्ति को काम पर रखने का फैसला किया। हरियाणा के टोहाना नगर निगम में ग्रुप डी के कर्मचारी बलजिंदर और श्याम सुंदर कथित तौर पर बिचौलिए के रूप में काम करते थे।’

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि श्याम ने नितिन के साथ 15 लाख रुपये में सौदा किया था, ताकि उसका चयन हो सके। पुलिस ने बताया कि बाद में श्याम ने बलजिंदर को भी इसमें शामिल किया, जिसने 12 लाख रुपये में नितिन के नाम पर सचिन को परीक्षा में बिठाने का प्रबंध किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हताश परीक्षार्थियों की पहचान करने तथा भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने के लिए ‘ब्लूटूथ डिवाइस’ और अन्य उपकरणों से लैस उनके छद्म परीक्षार्थियों की व्यवस्था करने के लिए एक नेटवर्क भी बनाया।

मामला 20 अप्रैल को उस समय प्रकाश में आया जब ग्रेटर कैलाश-2 में स्थित एक स्कूल में अधीक्षक व कनिष्ठ सहायक के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई।

डीसीपी (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, ‘नियमित जांच के दौरान, निरीक्षक को एक अभ्यर्थी के बायोमेट्रिक डेटा और उसके स्थान पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी के डेटा में अंतर मिला। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सादे कपड़ों में मौजूद अधिकारियों ने परीक्षा कक्ष के बाहर से सचिन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पास में ही इंतजार कर रहे नितिन को भी कुछ देर बाद गिरफ्तार किया गया।”

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने बलजिंदर और श्याम की संलिप्तता का खुलासा किया, जिन्हें थोड़ी तलाशी के बाद ग्रेटर कैलाश इलाके के एक पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया।

हरियाणा के रोहतक से स्नातक की पढ़ाई कर चुके सचिन का विभिन्न परीक्षाओं में छद्म परीक्षार्थी के रूप में शामिल होने का इतिहास रहा है।

डीसीपी ने बताया कि वह राजस्थान के सीकर में दर्ज इसी तरह के एक मामले में वांछित था। अधिकारी ने कहा, ‘हम इस गिरोह में और लोगों की संलिप्तता की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चार जीएसएम ब्लूटूथ डिवाइस, चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक कार, एक ओएमआर शीट, दो एडमिट कार्ड और एक उपस्थिति पत्र जब्त किया गया है।

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या हाल ही में दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में आयोजित अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की गई थी।

Tags: दिल्ली पुलिस ने सीबीएसई भर्ती परीक्षा में
Previous Post

रंग वस्तुनिष्ठ होते हैं,! आपको जो नीला रंग दिखता है? वह मुझे दिखने वाले रंग से मेल नहीं खाता

Next Post

रौजागांव हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

September 21, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
Next Post

रौजागांव हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Recent Posts

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अफसरों के तबादले, 14 जिलों को मिले नए DM

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 34 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए...

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब सिर्फ सड़क चौड़ीकरण...

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

संत कबीरनगर, समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत...

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

सहारनपुर, जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रसव के...

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

भारत के अवतंश (14) ने सवाल किया कि हम सोते समय बोलते क्यों हैं? हर कोई सोता है, लेकिन नींद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group