Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रोहित पर गिर सकती है गाज, गंभीर ने कप्तान की अंतिम एकादश में जगह की नहीं की पुष्टि

admin by admin
January 2, 2025
in खेल, देश
0

सिडनी, सवाल सरल था। क्या रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में खेलेंगे? क्या रोहित की जगह सुरक्षित है, इस सवाल पर जवाब ‘हां’ होना चाहिए था लेकिन भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन पर जवाब था, ‘‘हम पिच को देखने के बाद अंतिम एकादश पर फैसला करेंगे।

गंभीर के इस अस्पष्ट जवाब ने उन अटकलों को और हवा दी जिनके अनुसार कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म के कारण अंतिम एकादश में जगह पक्की नहीं है। कुछ ही घंटों में यह बात लगभग पक्की हो गई कि 37 वर्षीय रोहित ऐसे पहले भारतीय कप्तान बनने वाले हैं जिन्हें खराब फॉर्म के कारण हटाया जाएगा। और यह सब एक पंक्ति के जवाब से शुरू हुआ।

गंभीर के जवाब से यह लगभग स्पष्ट हो जाता है कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान दौरे में अपना अंतिम मैच खेल चुके हैं। वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे।

रोहित जब से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं तभी से वह अतिरिक्त उछाल और सीम मूवमेंट का सामना नहीं कर पाने के अलावा अपनी कप्तानी को लेकर आलोचना झेल रहे हैं। अब जबकि भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है तब एक टेस्ट क्रिकेटर के रूप में रोहित का करियर निराशाजनक अंत की तरफ बढ़ रहा है।

मेलबर्न की तरह ही यहां रोहित नेट्स पर अभ्यास के लिये आखिर में उतरे। अगर उन्हें बाहर किया जाता है तो इसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे क्योंकि अभी तक वह पांच पारियों में केवल 31 रन बना पाए हैं।

जैसी संभावनाएं जताई जा रही हैं, अगर वह सही साबित होती हैं तो फिर तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारतीय टीम ने उनके नेतृत्व में ही पहला टेस्ट मैच जीता था। बुमराह ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है तथा 20 से भी कम औसत से 30 विकेट लिए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी और अनिल कुंबले ने श्रृंखला के बीच में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था क्योंकि उनका शरीर पांच दिनी क्रिकेट और खेल पाने की इजाजत नहीं दे पा रहा था । रोहित के मामले में उन्हें फॉर्म के आधार पर बाहर किया जायेगा क्योंकि गंभीर ने साफ तौर पर कहा है कि प्रदर्शन के आधार पर ही कोई भी खिलाड़ी भारतीय ड्रेसिंग रूम में बने रह सकता है ।

अगर रोहित शुक्रवार को टॉस के लिये नहीं आते हैं तो यह माना जा सकता है कि उन्होंने इस सप्ताह एमसीजी पर अपना आखिरी टेस्ट खेल लिया ।

गंभीर ने अंतिम एकादश का खुलासा नहीं किया लेकिन ऐसे संकेत हैं कि भारतीय टीम तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को उतार सकती है । गंभीर ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ भारतीय क्रिकेट में बदलाव का यह दौर सुरक्षित हाथों में है जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं । ड्रेसिंग रूम में बने रहने का एकमात्र मानदंड प्रदर्शन है ।’

श्रृंखला में 1 . 2 से पीछे चल रही आस्ट्रेलियाई टीम आखिरी मैच जीतकर लॉडर्स पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी ।

दूसरी ओर भारतीय टीम को न सिर्फ जीत की जरूरत है बल्कि यह भी दुआ करनी होगी कि श्रीलंका अपनी धरती पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो में से एक भी टेस्ट नहीं गंवाये । भारतीय टीम का प्रदर्शन बिल्कुल भी प्रभावी नहीं रहा है और बतौर कप्तान तथा बल्लेबाज रोहित के लिये यह सबसे खराब दौर है।

वह संन्यास की घोषणा करे या नहीं करे लेकिन सिडनी के बाद उनका टेस्ट क्रिकेट खेलना संभव नहीं लग रहा ।

इसके अलावा टीम में असंतोष की खबरें भी प्रदर्शन पर असर डाल सकती है । इसकी शुरूआत श्रृंखला के बीच में रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के फैसले से हुई और रोहित के खराब फॉर्म से बतौर कप्तान उनका कद घटा है ।

ऐसी खबरें हैं कि गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर विकेट गंवाने वाले ऋषभ पंत पर भी गंभीर ने गुस्सा निकाला है । ऐसी अटकलें हैं कि सिडनी टेस्ट में पंत की जगह ध्रुव जुरेल को उतारा जा सकता है । पंत को अगर बाहर किया जाता है तो 1984 के इंग्लैंड दौरे की याद ताजा हो जायेगी जब खराब शॉट खेलने के कारण विकेट गंवाने वाले महान हरफनमौला कपिल देव को सबक सिखाने के लिये टीम से बाहर किया गया था ।

जुरेल ने बृहस्पतिवार को सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया ।

एक आस्ट्रेलियाई पत्रकार ने जब पूछा कि मेलबर्न में 184 रन से हार के बाद क्या खिलाड़ियों को फटकार लगाई गई है , गंभीर ने कहा कि ईमानदारी से बात हुई और इस पर जोर दिया गया कि टीम के लिये खेलना जरूरी है । पंत को उपकप्तान जसप्रीत बुमराह के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया ।

अंतिम एकादश में रोहित का खेलना तय नहीं है और तेज गेंदबाज आकाश दीप कमर की जकड़न के कारण नहीं खेल पायेंगे जिससे टीम में एक और बदलाव करना होगा ।

कोच के पसंदीदा हर्षित राणा को मौका मिल सकता है लेकिन वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं और दूसरे या तीसरे स्पैल में रफ्तार भी कम हो जाती है । ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिल सकता है । ऐसे में उस आस्ट्रेलियाई टीम का सामना करना आसान नहीं होगा जिसके प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन फॉर्म में लौट आये हैं ।

आस्ट्रेलियाई टीम में हरफनमौला ब्यू वेबस्टर पदार्पण करेंगे जो खराब फॉर्म से जूझ रहे मिचेल मार्श की जगह लेंगे । कमिंस ने कहा ,‘‘ टीम में एक बदलाव है । मिचेल मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर खेलेगा । मिचेल को पता है कि उसने रन नहीं बनाये हैं ।’’

वहीं मिचेल स्टार्क सिडनी टेस्ट खेलने के लिये फिट हो गए हैं । कमिंस के अनुसार पिच तेज गेंदबाजों की मददगार रहने वाली है ।

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, तनुश कोटियन, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल।

ऑस्ट्रेलिया ; पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड।

मैच भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजे शुरू होगा।

Tags: गंभीर ने कप्तान की अंतिम एकादश में जगह की नहीं
Previous Post

मुरादाबाद: गोकशी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Next Post

Feacebook पर बनी दोस्त से शादी करने के लिए भारतीय युवक अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंचा, गिरफ्तार

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

Feacebook पर बनी दोस्त से शादी करने के लिए भारतीय युवक अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंचा, गिरफ्तार

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group