Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जाने कैसे करे विकिपीडिया का इस्तेमाल?; पहले विवादास्पद, अब परिपक्व, सदैव लोकप्रिय

admin by admin
October 26, 2024
in Featured, देश
0

अगर आपने कभी अचानक कुछ खोजने के लिए इंटरनेट की मदद ली हो और एक लेख (या पृष्ठ, या वीडियो) से दूसरे, फिर तीसरे लेख पर चले जाते हों, तो आपको ऐसा लग सकता है कि किसी गहराई में उतरते जा रहे हैं। जिज्ञासा के चलते ऑनलाइन कुछ खोजने का यह अनुभव बिना किसी भुगतान के उपयोगकर्ताओं के बनाए हुए विश्वकोश विकिपीडिया पर आसानी से हासिल किया जा सकता है।

साल 2001 में स्थापित विकिपीडिया आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट में से एक है। अमेजॉन, नेटफ्लिक्स, टिकटॉक या चैट जीपीटी से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ विकिपीडिया लोगों के लिए कुछ सीखने और अपनी पसंदीदा चीजें खोजने का एक प्रमुख स्रोत है।

पचास देशों की 14 भाषाओं के 4,80,000 से अधिक विकिपीडिया उपयोगकर्ताओं पर किए गए नए शोध के दौरान पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के डेल झोऊ के नेतृत्व में अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विकिपीडिया पर सर्च करने के तीन अलग-अलग तरीकों का अध्ययन किया। ऐसा शोध पहले भी किया जा चुका है, लेकिन दैनिक जीवन में विकिपीडिया का ‘स्वाभाविक’ रूप से उपयोग करने वाले लोगों के इतने बड़े, विविध समूह पर ऐसा शोध पहली बार किया गया।

यह शोध हमें जिज्ञासा के प्रकार और महत्व, स्वास्थ्य से इसके संबंध, तथा गलत सूचना के प्रसार को रोकने की रणनीतियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर सकता है।

विकिपीडिया: पहले विवादास्पद, अब परिपक्व, सदैव लोकप्रिय

वर्ष 2000 के दशक की शुरुआत में जब विकिपीडिया नया था, तो इसने विवादों को जन्म दिया। पुस्तकालय कर्मियों और व्याख्याताओं जैसे पेशे के लोगों ने विकिपीडिया पर झूठी या अधूरी जानकारी देने की आशंकाओं को लेकर चिंता जताई थी।

आज, विकिपीडिया पर मौजूद सामग्री की तथ्यात्मकता को लेकर सवाल कम चिंताजनक हैं। विकिपीडिया को और व्यापक बनाने के लिए वैश्विक प्रयास किए जा रहे हैं, जैसे कि ऐतिहासिक रूप से गुमनाम वैज्ञानिकों और कलाकारों के बारे में कंटेंट डालने के लिए ‘एडिट-ए-थॉन’ की शुरुआत की गई है।

विकिपीडिया को अभूतपूर्व बनाने वाली एक बात यह है कि यह लोगों की सीखने की अंतर्निहित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्हें एक पृष्ठ से दूसरे पृष्ठ पर जाने के लिए प्रेरित करता है, तथा पाठकों को उनकी रुचि वाली चीजों की ओर आकर्षित करता है। विकिपीडिया पेज बनाने और सत्यापित करने के लिए वेबसाइट के सहभागी दृष्टिकोण की वजह से यह बहुत तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इन गुणों ने विकिपीडिया को वैश्विक स्तर सूचनाओं का एक प्रमुख स्रोत बनाए रखा है।

विकिपीडिया के बारे में शोध भी प्रारंभिक अध्ययनों से विकसित हुआ है जिसमें इसकी तुलना ‘ब्रिटानिका’ विश्वकोश से की गई है।

इस नए शोध में विकिपीडिया पाठकों की गतिविधियों से जुड़े डेटा की पड़ताल की गई। साथ ही शोध में यह बताया गया है कि लोग किस तरह सामग्री खोजते हैं। इस शोध में यह पता चला है कि विकिपीडिया पर सामग्री खोजने वाले तीन तरह के लोग होते हैं, जिन्हें ‘बिजीबॉडी’, ‘हंटर्स’ और ‘डांसर्स’ कहा जाता है।

शोधकर्ताओं ने सर्च करने की शैलियों के बीच भौगोलिक अंतर पर भी गौर किया।

शोध में शामिल सभी 14 भाषाओं में, ‘बिजीबॉडी’ किस्म के लोग संस्कृति, मीडिया, भोजन, कला, दर्शन और धर्म के बारे में अधिक पढ़ते हैं। 14 में से 12 भाषाओं में हंटर प्रकार के लोग विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के बारे में अधिक पढ़ते हैं।

जर्मन और अंग्रेजी भाषा के हंटर लोगों ने इतिहास और समाज के बारे में ज्यादा पढ़ा। अरबी, बांग्ला, हिंदी, डच और चीनी में दूसरी तरह का कंटेंट पढ़ा गया।

डांसर्स की पहचान उनके विभिन्न विषयों से आगे बढ़कर कुछ पढ़ने तथा उनकी रुचियों की विविधता के आधार पर की गई।

शोध दल का कहना है कि हमें अब भी इस बारे में बहुत कुछ जानना है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कुछ जानने की जिज्ञासा किस तरह प्रभावित होती है। इन परिणामों को लिंग, जातीयता, शिक्षा और अन्य तत्वों से जोड़कर देखने पर पूरी तस्वीर सामने आएगी।

Tags: अब परिपक्वपहले विवादास्पद
Previous Post

Israel ने Iran के Military Infrastructure को निशाना बनाकर शनिवार सुबह भी हवाई हमले जारी

Next Post

अयोध्या में दीपोत्सव: 29 की रात्रि से 31 दोपहर तक बगल के जिलो से होगा यातायात डायवर्जन;जाने कैसे जाए

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
Featured

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

अयोध्या में दीपोत्सव: 29 की रात्रि से 31 दोपहर तक बगल के जिलो से होगा यातायात डायवर्जन;जाने कैसे जाए

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group