Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जयपुर: शरद पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान हमले में आरएसएस के 10 कार्यकर्ता घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
October 18, 2024
in क्राइम, देश
0

जयपुर में एक मंदिर में शरद पूर्णिमा समारोह के दौरान लोगों के एक समूह ने ‘चाकूओं और अन्य हथियारों’ से हमला कर दिया, जिसमें आरएसएस के 10 कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उसने कल देर रात हुई इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार को दो लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई जब जयपुर के करणी विहार में स्थित मंदिर में जागरण कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने देर रात को अपने पड़ोस में शोर व भीड़ होने पर आपत्ति जताई।।

स्थानीय करणी विहार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब श्रद्धालुओं के बीच खीर बांटी जा रही थी, तब दो स्थानीय लोग वहां पहुंचे। विवाद के बाद उन्होंने अपने समूह के और लोगों को बुला लिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।

घायलों में से छह व्यक्तियों शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र और दिनेश शर्मा को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम हो गई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए करणी विहार में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एसएमएस अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और कहा कि हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राठौड़ ने इस बात पर भी जोर दिया कि पूरी जांच करके जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरुण चतुर्वेदी ने दावा किया कि हमलावरों ने ‘चाकू और अन्य हथियार’ लेकर सभा में घुसकर उपस्थित लोगों पर हमला किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अपराधियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नसीब चौधरी व उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

घटना से आक्रोशित कुछ लोगों ने कुछ देर के लिए दिल्ली-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया, हालांकि बृहस्पतिवार देर रात उन्होंने जाम खत्म कर दिया। बाद में, कार्यकर्ताओं ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (जयपुर पश्चिम) आलोक गौतम कर रहे हैं।

स्थानीय करणी विहार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “ घटना बृहस्पतिवार रात जयपुर के करणी विहार स्थित एक मंदिर में आरएसएस सदस्यों से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान हुई। दो स्थानीय निवासियों ने शोर और भीड़ पर आपत्ति जताई, जिससे आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब दोनों व्यक्तियों ने अपने समूह के और लोगों को बुला लिया, जिसके परिणामस्वरूप कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ।”

कुछ घायलों ने बताया कि वे भजन में हिस्सा ले रहे थे और खीर बांट रहे थे, तभी हमलावरों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया।

Tags: दो आरोपी गिरफ्तार
Previous Post

खोजी कुत्ते की मदद से गुजरात में किसान के घर से चोरी हुए 1.07 करोड़ रुपये बरामद

Next Post

Canada: प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आतंकवादी के साथ; विपक्षी नेता मैक्सिम बर्नियर ने बताया, निज्जर विदेशी खालिस्तानी आतंकवादी, केसे 2007 में मिली नागरिकता

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

Canada: प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आतंकवादी के साथ; विपक्षी नेता मैक्सिम बर्नियर ने बताया, निज्जर विदेशी खालिस्तानी आतंकवादी, केसे 2007 में मिली नागरिकता

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group