Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Canada: प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आतंकवादी के साथ; विपक्षी नेता मैक्सिम बर्नियर ने बताया, निज्जर विदेशी खालिस्तानी आतंकवादी, केसे 2007 में मिली नागरिकता

बर्नियर ने कहा कि निज्जर एक विदेशी आतंकवादी था, जिसने कनाडा में शरण लेने के लिए कई बार फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था।

admin by admin
October 18, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

ओटावा, कनाडा के एक विपक्षी नेता ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर अन्य विवादों से ध्यान भटकाने के लिए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और सरकार से पिछली प्रशासनिक गलती को सुधारने के लिए खालिस्तानी आतंकवादी की नागरिकता मरणोपरांत छीन लेने को कहा है।

पीपुल्स पार्टी ऑफ कनाडा के नेता मैक्सिम बर्नियर ने यह भी कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी, जो पूरे विवाद के केंद्र में है, वह एक विदेशी आतंकवादी था, जिसे किसी तरह 2007 में नागरिकता प्रदान कर दी गई थी।

रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने सोमवार को कहा कि उसने जून 2023 में हुई निज्जर की हत्या में, संभावित संदिग्ध के रूप में कनाडा में भारत के उच्चायुक्त और पांच अन्य राजनयिकों की पहचान की थी।

आरसीएमपी ने यह भी कहा कि उसने भारत सरकार के एजेंटों द्वारा कनाडाई लोगों के खिलाफ तेजी से एक अभियान चलाये जाने के सबूत भी पाए हैं।

बर्नियर ने कहा कि अगर यह सच है, तो आरसीएमपी और कनाडा सरकार द्वारा लगाए गए ये आरोप कि भारतीय राजनयिकों की ‘‘हमारे देश में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रही है, बहुत गंभीर हैं और इससे निपटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, अभी तक हमें कोई सबूत नहीं दिया गया है। और ट्रूडो स्पष्ट रूप से इस संकट का इस्तेमाल अन्य विवादों से ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं।

बर्नियर ने कहा कि निज्जर एक विदेशी आतंकवादी था, जिसने कनाडा में शरण लेने के लिए कई बार फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि इस भ्रम को दूर किया जाना चाहिए कि इस विवाद का केंद्र बिंदु, खालीस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर, जिसकी पिछले साल हत्या कर दी गई थी, एक कनाडाई था। वह असल में एक विदेशी आतंकवादी था जिसने 1997 से कई बार कनाडा में शरण लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। उसके आवेदनों को खारिज कर दिया गया था, लेकिन फिर भी उसे इस देश में रहने की अनुमति दी गई और किसी तरह 2007 में उसे नागरिकता प्रदान कर दी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘निज्जर कनाडाई नहीं था। इस प्रशासनिक गलती को सुधारने के लिए कनाडा को मरणोपरांत उसकी नागरिकता छीन लेनी चाहिए। बर्नियर ने कहा कि उसे शरण मांगने संबंधी अपने पहले फर्जी आवेदन के बाद ही निर्वासित कर दिया जाना चाहिए था, जैसा कि कनाडा में अभी फर्जी दस्तावेजों के जरिये शरण मांगने वाले हजारों लोगों के साथ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सब इसलिए हो रहा है कि कनाडा ने दशकों से जानबूझकर इन विदेशियों और उनके जातीय झगड़ों को हमारे देश में न्यौता दिया है। हमें इस बड़ी गलती को समझना चाहिए और इस मुद्दे पर एक उभरती विश्व शक्ति और एक महत्वपूर्ण सहयोगी के साथ अपने संबंधों को खतरे में डालने के बजाय समाधान तलाशने के लिए भारत सरकार के साथ काम करना चाहिए।

निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की ‘‘संभावित’’ संलिप्तता होने के संबंध में पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री ट्रूडो के आरोपों के बाद, भारत और कनाडा के बीच संबंधों में तनाव आ चुका है। निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘‘बेतुका’’ करार देते हुए खारिज कर दिया था।

भारत ने कनाडा में रह रहे खालिस्तान समर्थकों के प्रति नरम रुख अपनाने को लेकर ट्रूडो सरकार की कई बार आलोचना की है। भारत में खालिस्तानी आंदोलन प्रतिबंधित है लेकिन सिख समुदायों, विशेष रूप से कनाडा में उसे समर्थन प्राप्त है।

भारत ने सोमवार को छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और घोषणा की कि वह कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुला रहा है। इससे पूर्व भारत ने निज्जर की हत्या की जांच से राजदूत को जोड़ने के ओटावा के आरोपों को खारिज कर दिया था।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, ‘हमें कनाडा की मौजूदा सरकार की उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता पर कोई भरोसा नहीं है। इसलिए भारत सरकार ने उच्चायुक्त और अन्य लक्षित राजनयिकों और अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है।

वहीं, कनाडा ने भी कहा था कि उसने छह भारतीय राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है।

Previous Post

जयपुर: शरद पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान हमले में आरएसएस के 10 कार्यकर्ता घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

सिंगापुर : गैर मुस्लिमों पर हमले की योजना बनाने के आरोप में किशोर हिरासत में

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

सिंगापुर : गैर मुस्लिमों पर हमले की योजना बनाने के आरोप में किशोर हिरासत में

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group