Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच: नेपाल की नाबालिग लड़की को तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया गया, आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
September 29, 2024
in क्राइम, देश
0

बहराइच जिले के रूपईडीहा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के निकट भारतीय सुरक्षा बलों ने एक नेपाली नाबालिग लड़की को कथित मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं बटालियन के उप कमांडेंट दिलीप कुमार ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुक्रवार देर रात खुफिया सूचना के आधार पर, रूपईडीहा (नेपाल-भारत सीमा) में व्यापार और पारगमन मार्ग पर स्थित चौकी पर जांच के दौरान एक नेपाली लड़की व उसके साथी भारतीय युवक को रोका गया।

उप कमांडेंट ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि काफी गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की नाबालिग है और नेपाल के दैलेख कस्बे के एक गांव की निवासी है।

उन्होंने बताया कि उसे लेकर आया मुस्लिम नामक भारतीय युवक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर कस्बे के बड़ा गांव मनखड्डा का रहने वाला है। लखीमपुर नेपाल सीमा के निकट है।

उन्होंने बताया कि भारतीय गैर सरकारी संगठन मानव सेवा संस्थान, सशस्त्र सीमा बल, उत्तर प्रदेश पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाइयां और बहराइच के रूपईडीहा थाने के पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई गहन पूछताछ के बाद पता चला कि लखीमपुर जिले का निवासी भारतीय युवक उक्त नाबालिग लड़की को नेपाल से लेकर आया था।

सुरक्षा बलों को संदेह हुआ कि यह मामला मानव तस्करी से संबंधित हो सकता है। इसके बाद, नाबालिग लड़की और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रूपईडीहा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

रूपईडीहा थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग लड़की को बहराइच के वन स्टाप सेंटर में रखा गया है।

Tags: तस्कर के चंगुल से मुक्त
Previous Post

आगरा में बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में छह गिरफ्तार

Next Post

अयोध्या: कच्चा मकान गिरने से तीन बच्चे दबकर हुए चोटहिल, तहसील प्रशासन का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
Next Post

अयोध्या: कच्चा मकान गिरने से तीन बच्चे दबकर हुए चोटहिल, तहसील प्रशासन का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा

Recent Posts

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सर्राफा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं...

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group