Tuesday, November 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Azam Khan 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए गाजियाबाद की डासना जेल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


गाजियाबाद की एक विशेष अदालत ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

आजम खान के अधिवक्ता दानिश अली ने पत्रकारों को बताया कि सपा नेता को जौहर ट्रस्ट से जुड़े धनशोधन मामले में गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया गया था, जहां न्यायाधीश अवनीश कुमार पांडेय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

अली के अनुसार, अदालत के इस फैसले के बाद आजम खान को 14 दिन तक गाजियाबाद की डासना जिला जेल में रहना होगा। इससे पहले खान को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया था।

अदालत परिसर के बाहर उनके कई समर्थक अपने नेता की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे। आजम खान पिछले कुछ वर्षों से अपने खिलाफ दर्ज कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा इन मामलों को राजनीतिक साजिश करार दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को उन्हें धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इससे कुछ समय पहले ही दस बार विधायक रह चुके तथा लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्य रहे आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को रामपुर जेल से जमानत पर रिहा किया गया था।

दोनों कथित तौर पर दो पैन कार्ड रखने के मामले में जेल में बंद थे। अधिवक्ता अली ने बताया कि उन्होंने अदालत को सूचित किया कि इस मामले में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 का उल्लंघन किया गया है।

वहीं, ईडी के अधिवक्ताओं ने आरोपी की हिरासत का पुरजोर अनुरोध किया। ईडी के अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, बेनामी संपत्तियों को सौंपने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के बारे में आजम खान से विस्तार से पूछताछ करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने के लिए आरोपी से आमने-सामने पूछताछ आवश्यक है। ईडी ने आजम खान और अन्य लोगों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उनके और उनके कथित सहयोगियों के खिलाफ दर्ज 58 प्राथमिकी के आधार पर की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले सप्ताह बुधवार को ईडी ने रामपुर में खान की ‘मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी’ की जमीन और इमारतों को कुर्क कर लिया था। इन संपत्तियों का मौजूदा बाजार मूल्य 1,170 करोड़ रुपये आंका गया है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि सार्वजनिक कार्यों के लिए आवंटित सरकारी धन का इस्तेमाल इस निजी विश्वविद्यालय के निर्माण में किया गया। ईडी ने आरोप लगाया कि खान ने राज्य के नगर विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश जल निगम में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके इन कथित अनियमितताओं को अंजाम दिया।

जुलाई में रामपुर विकास प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय परिसर में बनी 38 इमारतों को गिराने का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ विश्वविद्यालय ने अपील दायर की थी। इस मामले में ईडी ने अगस्त में छापेमारी की थी और आजम खान से पूछताछ भी की थी।

Tags: Azam Khan 14 दिन की
Previous Post

फर्जी SMS भेजकर 10 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार; 544 शिकायतों की जांच में गिरोह का खुलासा

Next Post

एटा में दो लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका, दो लोग गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आकाश आनंद ने सपा को भाजपा की ‘बी टीम’ बताया, योगी सरकार पर लगाए ‘जंगलराज’ के आरोप

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण रोजगार योजना से जुड़ी शिकायतों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य, केंद्र ने अधिसूचित किए नए नियम

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत

November 2, 2026
Next Post

एटा में दो लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका, दो लोग गिरफ्तार

Recent Posts

दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को दो घंटे तक जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अस्थायी छूट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हरित पटाखे चलाने पर लगी पाबंदी में अस्थायी ढील दी...

यूक्रेन और रूस के आपातकालीन अलर्ट ऐप पर साइबर हमला, कीव में परमाणु विकिरण को लेकर भेजे गए फर्जी संदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

कीव, यूक्रेन और रूस के अधिकारियों ने दावा किया कि रविवार देर रात दोनों देशों के आपातकालीन अलर्ट मोबाइल ऐप्लीकेशन...

रुदौली: महिला की मटर माला छीनकर भागने का आरोपी गिरफ्तार, बाइक और माला बरामद

by Atul Narain Srivastava
November 2, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), रुदौली कोतवाली पुलिस ने भेलसर अंडरपास के पास महिला के गले से मटर माला छीनकर फरार होने के...

अयोध्या के दीपोत्सव में पहली बार शामिल होंगे अमित शाह, चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा दौरा

by Atul Narain Srivastava
November 2, 2026
0

अयोध्या, रामनगरी अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाला दसवां दीपोत्सव इस बार आस्था के साथ सियासी हलचल के लिहाज...

सहारनपुर: आकाश आनंद ने सपा को भाजपा की ‘बी टीम’ बताया, योगी सरकार पर लगाए ‘जंगलराज’ के आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

सहारनपुर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनन्‍द ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) को भारतीय जनता पार्टी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group