Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर: आकाश आनंद ने सपा को भाजपा की ‘बी टीम’ बताया, योगी सरकार पर लगाए ‘जंगलराज’ के आरोप

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


सहारनपुर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनन्‍द ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बी टीम करार देते हुए दावा किया कि (सपा प्रमुख) अखिलेश यादव की राजनीति की कोई दिशा तय नहीं है।

बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आनन्‍द ने सहारनपुर के सोराणा में एक जनसभा में कहा कि अखिलेश यादव कभी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) में पंडितों की बात करते हैं तो कभी पिछड़ों की।

उन्होंने तंज किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार है, इसलिए तेल ज्यादा पीती है । उन्होंने सपा की तरह भाजपा की सरकार में भी ”जंगल राज” का आरोप लगाया।

आनन्द ने सभा में भाजपा और सपा के बीच रिश्‍ता होने का दावा करते हुए कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी के पुत्र धनराज नाथवानी को राज्यसभा चुनाव में टिकट दिया और वह जीते। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने एक बयान में अखिलेश यादव को अपना दोस्त बताते हुए कहा था कि वह समय-समय पर उनकी मदद करते रहते हैं।

बसपा नेता ने दावा किया, “पिछले 10 साल में भाजपा की सरकार न तो शिक्षा दे पाई, न हमारी बहन-बेटियों को सुरक्षा दे पाई और न ही हमारे युवाओं को रोजगार दे पाई। यह जरूर कहा जाता है कि बाबा (मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ) की सरकार ”एनकाउंटर” वाली सरकार है, लेकिन हकीकत एवं आंकड़े कुछ और बताते हैं। पिछले 10 साल में उत्तर प्रदेश हत्या के मुकदमे दर्ज होने के मामले में देश में नंबर वन है, महिलाओं पर अत्याचार के मामले भी सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हैं।

उन्होंने कहा कि यह सब देखकर कहा जा सकता है कि ‘‘यहां केवल जंगलराज है। भाजपा और सपा दोनों की सरकारों में जंगल राज ही देखने को मिला।

प्रश्नपत्र लीक के मामले में सरकार को नाकाम बताते हुए बसपा समन्वयक ने कहा, “नीट और अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक होने से रोकने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं। अगर पेपर लीक नहीं हुए तो सरकार को भर्ती करनी पड़ेगी, रोजगार देना पड़ेगा।

उन्होंने कहा,‘‘ ज्यादातर सरकारी पदों पर हमारे (बहुजन) समाज से आने वाले बच्चे ही आवेदन करते हैं। उन्हीं बच्चों को रोजगार से दूर रखने के लिए, उनको अपने पैरों पर खड़ा न होने देने के लिए ये लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

बसपा नेता ने कहा कि पिछले 10 साल में उत्तर प्रदेश में नए स्कूल नहीं खुले, लेकिन 25 हजार से अधिक स्कूल बंद जरूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार ‘पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया’ जैसे नारे देती है, लेकिन इसमें उसका ‘प्रोपेगेंडा’ नजर आता है।

आनन्द ने यह भी आरोप लगाया कि छले 10 साल में सरकार ने विकसित और सुरक्षित उत्तर प्रदेश के विज्ञापनों पर जनता के टैक्स के सात हजार करोड़ रुपये से ज्यादा फूंक दिए हैं, लेकिन यह सब अपनी नाकामी छुपाने के लिए किया गया है।

Tags: आकाश आनंदबसपामायावतीसहारनपुर
Previous Post

ग्रामीण रोजगार योजना से जुड़ी शिकायतों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य, केंद्र ने अधिसूचित किए नए नियम

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रामीण रोजगार योजना से जुड़ी शिकायतों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य, केंद्र ने अधिसूचित किए नए नियम

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत

November 2, 2026
उत्तर प्रदेश

UP PET 2026 में 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल, नकल के आरोप में दो पर प्राथमिकी; 67 संदिग्ध चिह्नित

November 2, 2026

Recent Posts

सहारनपुर: आकाश आनंद ने सपा को भाजपा की ‘बी टीम’ बताया, योगी सरकार पर लगाए ‘जंगलराज’ के आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

सहारनपुर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनन्‍द ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) को भारतीय जनता पार्टी...

ग्रामीण रोजगार योजना से जुड़ी शिकायतों का 15 दिन में निपटारा अनिवार्य, केंद्र ने अधिसूचित किए नए नियम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने वीबी-जीरामजी अधिनियम-2025 के तहत शिकायतों के निवारण के लिए नियम अधिसूचित किए हैं, जिनके अनुसार...

भोपाल में एक घर से मां, पत्नी और दो बच्चों के शव मिले; रेलवे ट्रैक पर परिवार के मुखिया की भी मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक घर के भीतर एक ही परिवार की दो महिलाओं और दो बच्चों...

बिहार:मुजफ्फरपुर में पीएनजी पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद भीषण विस्फोट, एक की मौत, छह से अधिक घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही-डुमरी इलाके में सोमवार को ‘पाइप्ड नेचुरल गैस’ (पीएनजी) की पाइपलाइन से गैस रिसाव के...

मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, धमाके से घरों के शीशे टूटे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 2, 2026
0

बिहार के मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका होने की सूचना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group