Thursday, October 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा कार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना धनपतगंज थाना क्षेत्र के सुखबडेरी के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। कार में छह लोग सवार थे और सभी स्थानीय टेनिस खिलाड़ी थे। वे लखनऊ में खेलने के बाद देवरिया लौट रहे थे।

प्रारंभिक जांच में कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा होने की बात सामने आई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष बल्दीराय महेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष धनपतगंज अंजू मिश्रा और यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार का दरवाजा तोड़कर उसमें फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

मृतकों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और भागलपुर निवासी अनिकेत (24) के रूप में हुई है। घायलों में आनंद यादव (23), राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं।

घायल टेनिस खिलाड़ी जयंतो शर्मा ने बताया कि सभी लोग लखनऊ में खेलने के बाद देवरिया लौट रहे थे। यात्रा के दौरान कार में सभी लोग सो रहे थे। अचानक जोरदार टक्कर की आवाज से उनकी नींद खुली। उन्होंने बताया कि कार ट्रक में बुरी तरह घुसी हुई थी और उनके साथी खून से लथपथ थे। राहगीरों ने कार का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

https://t.co/Nm67QTbV22

— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) October 7, 2026

Tags: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसासुल्तानपुर सड़क हादसा
Previous Post

बरेली में पुलिस ने नकली सेक्सवर्धक दवाइयों की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Next Post

लखनऊ: दशहरे पर किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान, सात से 20 अक्टूबर तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मऊ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च को लेकर 8 नामजद समेत 200 से अधिक पर FIR, पुतला फूंकने और पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप

October 7, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, 10 जिलों के पुलिस कप्तान बदले; रवीना त्यागी को बाराबंकी की कमान

October 7, 2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा नामांकन के बाद CM योगी का बड़ा दावा, बोले- 80-20 की लड़ाई फिर शुरू; विधानसभा चुनाव का नतीजा साफ

October 7, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र में विसर्जन जुलूस रोकने के आरोप में 109 लोगों पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

October 7, 2026
Next Post

लखनऊ: दशहरे पर किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों पर अनुदान, सात से 20 अक्टूबर तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन

Recent Posts

अयोध्या में विसर्जन घाट निर्माण को लेकर निरीक्षण, निर्मली कुंड पर जल्द शुरू होगा काम

by Atul Narain Srivastava
October 7, 2026
0

अयोध्या, दुर्गापूजा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियों को लेकर बुधवार दोपहर केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति और जिला...

मऊ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च को लेकर 8 नामजद समेत 200 से अधिक पर FIR, पुतला फूंकने और पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 7, 2026
0

मऊ जिले में 5 अक्टूबर को आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च को लेकर पुलिस ने आठ राजनीतिक कार्यकर्ताओं समेत...

आंध्र प्रदेश में पाकिस्तानी खुफिया नेटवर्क का खुलासा, नौसेना कर्मी समेत दो गिरफ्तार; ‘हनी ट्रैप’ से गोपनीय जानकारी जुटाने का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 7, 2026
0

अमरावती, आंध्र प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया नेटवर्क से जुड़े एक कथित जासूसी मामले का खुलासा करते हुए नौसेना कर्मी...

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, 10 जिलों के पुलिस कप्तान बदले; रवीना त्यागी को बाराबंकी की कमान

by Atul Narain Srivastava
October 7, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

हिमंत बिस्व सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- सनातन की शक्ति रहते पीएम मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 7, 2026
0

वाराणसी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। वाराणसी में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group