लखनऊ, प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार जौनपुर, बस्ती, जालौन, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर और बागपत में पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
तबादला आदेश के मुताबिक यशवीर सिंह को बस्ती के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर जौनपुर का एसपी बनाया गया है। वहीं जौनपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में तैनाती दी गई है।
लखनऊ की पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज भेजा गया है। बलिया के एसपी ओमवीर सिंह को बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रयागराज का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। मऊ के एसपी कमलेश बहादुर को लोक शिकायत मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
गाजीपुर के एसपी ईराज राजा को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का एसपी बनाया गया है। बागपत के एसपी सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा आजमगढ़ के ग्रामीण एसपी चिराग जैन को बरेली नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि बरेली नगर के एसपी मानुष पारिक को आजमगढ़ नगर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
तबादला सूची में आलोक राज नारायण को हरदोई के सहायक पुलिस अधीक्षक पद से पदोन्नत कर मथुरा का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं पूर्णेंदु सिंह को स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी, उत्तर प्रदेश से बागपत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
मधुबन कुमार सिंह, जो आजमगढ़ नगर के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे, को हापुड़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं मथुरा के पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत को जालौन का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही वरिष्ठ स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। ए. सतश्री गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।