Friday, October 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा : वृंदावन में संस्कृत गुरुकुल में पानी के टैंक की सफाई के लिए उतरे 4 छात्र की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


मथुरा, वृंदावन के एक आवासीय विद्यालय में पानी की टंकी साफ करने के लिए उसके अंदर गए चार छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य छात्र बेहोश हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में हुई जनहानि को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया है।

यह घटना मंगलवार को ‘वृंदावन गुरुकुलम’ में हुई जो वृंदावन थाना क्षेत्र में आता है। ऐसा बताया जा रहा है कि टंकी से दुर्गंध आने पर छात्र उसे साफ करने के लिए उसके अंदर गए थे।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि टंकी साफ करने के लिए पहले एक छात्र उसके अंदर गया लेकिन वह बाहर नहीं आया।

कुमार ने बताया कि उसके बाहर न आने पर चार अन्य छात्र भी टंकी के अंदर गए और जब वे भी बाहर नहीं निकले तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चार छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच थी और वे सभी आवासीय विद्यालय के छात्र थे। कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

एसएसपी ने बताया कि बेहोश हुआ पांचवां छात्र सुरक्षित है और बातचीत कर रहा है तथा उसे बेहतर निगरानी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनीत यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला निवासी 24 वर्षीय मनु कटारा, मेरठ निवासी 18 वर्षीय ऋषभ शर्मा, कौशांबी के रहने वाले 18 वर्षीय आर्यन शर्मा और मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 17 वर्षीय देवांश के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि 18 वर्षीय रुद्र की हालत स्थिर है और उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। गुरुकुल में लगभग 200 छात्र संस्कृत की पढ़ाई कर रहे हैं और फिलहाल परिसर में 100 छात्र रह रहे हैं।

कुमार ने बताया कि पुलिस घटनाक्रम का पता लगाने के लिए विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। कुमार ने कहा कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मथुरा के वृंदावन में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।

https://t.co/PNoVBb1gej

— MATHURA POLICE (@mathurapolice) October 7, 2026

Tags: मथुरा : वृंदावन में संस्कृत गुरुकुल
Previous Post

दो साल से लापता महिला की तलाश अब CBI करेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिए जरूरी प्रयास के निर्देश

Next Post

रूस के सोची तट के पास काला सागर में एक तेल टैंकर में यूक्रेनी ड्रोन हमले से भीषण आग, 23 भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: ‘खेल शुरू होने के बाद नियम नहीं बदले जा सकते’, नोएडा अथॉरिटी को झटका; 2006 की दर पर प्लॉट देने का आदेश

October 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, गिरफ्तार

October 8, 2026
उत्तर प्रदेश

इंडिगो का विमान आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुआ क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

October 8, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में शराब के विवाद में खूनी तांडव: बहस के बाद दबंग ने ट्रैक्टर से कुचलकर तीन लोगों को मार डाला

October 8, 2026
Next Post

रूस के सोची तट के पास काला सागर में एक तेल टैंकर में यूक्रेनी ड्रोन हमले से भीषण आग, 23 भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित

Recent Posts

अयोध्या पहुंचे अखिलेश यादव, पवन पांडेय की भागवत कथा में लिया हिस्सा; मंच से सीएम योगी को दे डाली चुनावी चुनौती

by Atul Narain Srivastava
October 8, 2026
0

अयोध्या, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कृष्णापुर-खानपुर रसूलाबाद में पूर्व...

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, नॉन-शेड्यूल्ड दवाओं पर 30% ट्रेड मार्जिन की सीमा; मरीजों को मिल सकती है बड़ी राहत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

नई दिल्ली,  कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार...

यूक्रेन में रूसी हवाई हमले में 30 की मौत, डोनेत्स्क क्षेत्र में बस पर हमला, 12 यूक्रेनी की मौत 18 घायल, कीव में बिजली संकट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

कीव, पूर्वी यूक्रेन के क्रामातोर्स्क शहर में रूसी हवाई हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: ‘खेल शुरू होने के बाद नियम नहीं बदले जा सकते’, नोएडा अथॉरिटी को झटका; 2006 की दर पर प्लॉट देने का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने नोएडा की वर्ष 2006 की आवासीय प्लॉट योजना से जुड़े करीब दो दशक...

GST परिषद का फैसला: टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 8, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर परिषद ने बृहस्पतिवार को जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी के अधिकार को खत्म करने और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group