लखनऊ, उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी है। सरकार ने 38 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सूची में 15 आईएएस अधिकारियों के साथ 23 पीसीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
तबादलों के तहत मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर निगम, चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म, विश्वविद्यालयों और विभिन्न विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार राकेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में अपर आयुक्त, नीरज शुक्ला को पीसीएफ का प्रबंध निदेशक और डॉ. चंद्र भूषण को डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक बनाया गया है। सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव, चिकित्सा की जिम्मेदारी दी गई है।
ध्रुव खाडिया को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी और नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक, पंचायती राज की जिम्मेदारी मिली है।
अमित कुमार सिंह को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक, प्रकाश बिन्दु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा, माला श्रीवास्तव को निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा डॉ. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। जे. रीभा को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
विश्वविद्यालयों में भी नई तैनातियां की गई हैं। अर्चना गहरवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव और रीना सिंह को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। अर्पित गुप्ता को कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा का कुलसचिव तथा विजय शंकर को महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर का कुलसचिव बनाया गया है।
अन्य तबादलों में चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया, ज्ञानेन्द्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर, लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर और राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।
पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर, बृजेश कुमार सिंह को सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण, शिवानी सिंह को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन और प्रेम चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ बनाया गया है। रामजी मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा राजेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हरदोई, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद, बृजेश कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखीमपुर खीरी और अनिरुद्ध प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में तैनाती दी गई है।
संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी (नगर), अलीगढ़, गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुजफ्फरनगर, नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ और आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ बनाया गया है। अमित कुमार को भी उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में तैनाती दी गई है।
सूची में अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय और किंशुक श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत रखा गया है। वहीं मयंक कुंडू को उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।