Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के साथ गन्ना आपूर्ति, सट्टा संशोधन और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।

बैठक में गन्ने का भाव 650 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसानों ने कहा कि बढ़ती लागत और खेती से जुड़े खर्च को देखते हुए गन्ने का उचित मूल्य मिलना जरूरी है।

समिति के सभापति निर्मल शर्मा ने गन्ने का मूल्य 650 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग रखते हुए किसानों को अच्छी वैरायटी का बीज उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वहीं किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भी गन्ने के मूल्य को बढ़ाकर 600 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग रखी।

किसानों का कहना था कि चीनी के दाम बढ़ने और गन्ने से इथेनॉल उत्पादन होने के बावजूद किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए।

बैठक में किसानों की समस्याओं का मुद्दा भी गरमाया। किसानों ने गन्ना ट्रालियों के आवागमन वाले रास्तों की मरम्मत कराने, अच्छी प्रजाति का बीज उपलब्ध कराने और सट्टे से संबंधित लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कराने की मांग की। सट्टा प्रदर्शन मेले के दौरान किसानों की ओर से उठाई गई समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

किसानों ने पिछले वर्षों में पौधे के रूप में दर्ज गन्ने को इस वर्ष पेड़ी में दर्ज करने, संशोधन से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण करने और परिवार के अंश के अनुसार गन्ने का स्थानांतरण करने की मांग रखी।

बैठक में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाईं और किसानों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने गन्ना किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया।

जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिया। चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) बृजपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने के लिए करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने मिल की ओर से किए जा रहे अन्य जनहित के कार्यों की जानकारी भी दी।

बैठक के दौरान समिति क्षेत्र से सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने महाराज बख्श, दुर्गा बख्श सिंह, कैलाश, कन्हैया सिंह, कृपा शंकर सिंह, मनोज कुमार, चंद्रिका, श्रीपाल, संगम लाल, राम कैलाश और राम फेर को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने किसानों की मेहनत की सराहना की।

बैठक में समिति सचिव अनिल कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक कपिल दीक्षित, भाजपा जिला मंत्री तेज तिवारी, गन्ना डायरेक्टर राकेश यादव समेत समिति के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Tags: 650 रुपये गन्नागन्ना किसानगन्ने का भावरुदौली न्यूज़
Previous Post

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

Next Post

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

September 21, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे खेप

September 21, 2026
अयोध्या

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

September 20, 2026
अयोध्या

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

September 20, 2026
Next Post

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

Recent Posts

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group