Thursday, September 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फतेहपुर : जीजा ने ससुराल में सो रहे 5 लोगों पर बांके से किया हमला, ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाकर पीटा, मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


फतेहपुर जिले के भीकमपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के एक व्यक्ति ने अपने ससुराल वालों के पांच सदस्यों पर धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे काबू में कर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि असापुर गांव निवासी आरोपी पवन विश्वकर्मा (40) बुधवार शाम औंग थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल गया था। वह बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने अपने साले राजू विश्वकर्मा को शाम करीब पांच बजे अपने साथ ले गया, लेकिन करीब तीन घंटे बाद अकेले ही लौटा। अपने घर पर कपड़े बदलने के बाद वह रात करीब 10 बजे फिर भीकमपुर आ गया।

एसपी ने बताया कि जब परिजनों ने राजू के बारे में पूछा तो पवन ने कहा कि वह कहीं रुक गया है और खुद लौट आएगा, लेकिन उसने उसके ठिकाने की जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद परिवार के लोग सो गए। तड़के करीब 1.30 बजे पवन ने कथित तौर पर अपने साथ लाया धारदार हथियार उठाया और सोते हुए परिजनों पर हमला कर दिया।

मांगलिक ने बताया कि पवन ने सबसे पहले राजू के तीन बेटों-राजकरण उर्फ खाटू (25), प्रदीप (23) और गोरे (20) पर हमला किया। उनकी चीख-पुकार सुनकर उनके चाचा राजेश विश्वकर्मा और उनकी पत्नी बुद्धा (37) मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। इस हमले में पांचों लोग घायल हो गए।

हमले के दौरान घायल परिजनों ने पवन को काबू में कर लिया और उससे हथियार छीन लिया। इसके बाद वह गंभीर चोटों के साथ घर के बाहर बेहोश पाया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की थी।

एसपी ने बताया कि पवन को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घायलों में से चार को कानपुर के लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि पांचवें का फतेहपुर के मालवान स्थिति मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कानपुर में इलाज करा रहे चार सदस्यों की हालत खतरे से बाहर है और पांचवें की हालत भी स्थिर है।

वहीं, राजू का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पवन अपनी पत्नी सीमा उर्फ फूल कुमारी से कई वर्षों से अलग रह रहा था। वह फिलहाल अपने चार बच्चों के साथ गुजरात में रह रही है। पवन का मानना था कि उसकी पत्नी से अनबन के लिए उसके ससुराल वाले जिम्मेदार हैं।

एसपी ने कहा कि शुरुआती निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि वैवाहिक विवाद के कारण पवन ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस राजू के लापता होने के साथ-साथ हमले और पवन की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Tags: फतेहपुर : जीजा ने ससुराल
Previous Post

बसपा अकेले लड़ेगी देश के सभी चुनाव, मायावती का ऐलान- कांग्रेस और RSS की कथनी-करनी में अंतर

Next Post

खंड विकास अधिकारी मवई सुभाष चंद्र वर्मा पद से हटाए गए, मूल पद पर वापस

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, Hanuman Ansh Worldwide Release: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ 11 सितंबर को होगी ग्लोबल रिलीज, होम्बले फिल्म्स संभालेगी कमान

September 3, 2026
अयोध्या

भाजपा अवध क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित: अयोध्या के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे ‘बादल’ बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, देखें पूरी सूची

September 3, 2026
उत्तर प्रदेश

ताजमहल के पास गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने TTZ प्राधिकरण को दिए निर्देश

September 3, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा अकेले लड़ेगी देश के सभी चुनाव, मायावती का ऐलान- कांग्रेस और RSS की कथनी-करनी में अंतर

September 3, 2026
Next Post

खंड विकास अधिकारी मवई सुभाष चंद्र वर्मा पद से हटाए गए, मूल पद पर वापस

Recent Posts

Watch, Hanuman Ansh Worldwide Release: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ 11 सितंबर को होगी ग्लोबल रिलीज, होम्बले फिल्म्स संभालेगी कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

मुंबई, आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को 11 सितंबर को...

भाजपा अवध क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित: अयोध्या के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे ‘बादल’ बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, देखें पूरी सूची

by Atul Narain Srivastava
September 3, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष...

बलिया के बड़ागांव मनियर में गोरख वर्मा ने अपने भैंस का पांचवां बर्थडे धूमधाम से मनाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

बलिया जिले में एक पशु मालिक ने अपनी पालतू भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। मालिक ने...

अयोध्या: रुदौली में SDM के कथित दुर्व्यवहार से अधिवक्ताओं का न्यायालयों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी

by Atul Narain Srivastava
September 3, 2026
0

अयोध्या, एसडीएम के कथित दुर्व्यवहार से नाराज रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का तहसील के सभी न्यायालयों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार...

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: सीजी फूड्स की ‘वेज भुजिया नमकीन’ का उत्पादन बंद करने के निर्देश, 32 टन स्टॉक जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने बृहस्पतिवार को सीजी फूड्स इंडिया को ‘वेज भुजिया नमकीन’ का उत्पादन रोकने का निर्देश दिया। कंपनी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group