Thursday, September 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ताजमहल के पास गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने TTZ प्राधिकरण को दिए निर्देश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) प्राधिकरण को निर्देश दिया कि वह ताजमहल के आसपास के पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में प्रदूषणरहित सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की स्थापना से संबंधित लंबित आवेदनों पर केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) और राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (एनईईआरआई) के परामर्श से कार्रवाई करे।

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने इस तथ्य का संज्ञान लिया कि एमएसएमई स्थापित करने के प्रस्तावों पर संचयी प्रभाव आकलन (सीआईए) रिपोर्ट टीटीजेड प्राधिकरण को सौंप दी गई है।

पीठ ने निर्देश दिया कि प्रदूषणरहित उद्योग स्थापित करने की अर्जियों पर विचार करते समय टीटीजेड प्राधिकरण शीर्ष अदालत द्वारा नियुक्त सीईसी और एनईईआरआई को प्रक्रिया में शामिल करे।

पीठ ने कहा, ‘‘यह कहने की जरूरत नहीं है कि उद्योग स्थापित करने संबंधी अर्जियों की जांच 23 जुलाई, 2026 के हमारे आदेश के अनुरूप की जाएगी।’’

पीठ ने 23 जुलाई को ताजमहल के आसपास के पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र में प्रदूषणरहित एमएसएमई स्थापित करने की करीब 400 लंबित अर्जियों पर कार्रवाई करने की अनुमति टीटीजेड प्राधिकरण को दी थी।

न्यायालय ने तब निर्देश दिया था कि प्रत्येक प्रस्ताव की सीईसी और एनईईआरआई के विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। किसी प्रस्ताव पर आपत्ति होने की स्थिति में संबंधित आवेदन को न्यायालय की अनुमति के बिना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पीठ 10,400 वर्ग किलोमीटर में फैले टीटीजेड में औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े लंबे समय से लंबित मामले की सुनवाई कर रही है। ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए न्यायालय ने 1996 से इस क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं।

अदालत ने कहा कि टीटीजेड से संबंधित दृष्टि दस्तावेज, संचयी प्रभाव आकलन और गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों की परिभाषा पर एनईईआरआई की अंतिम रिपोर्ट जैसे कुछ महत्वपूर्ण अध्ययन अभी लंबित हैं, लेकिन इनके लंबित रहने से टीटीजेड प्राधिकरण के पास पहले से प्राप्त अर्जियों पर विचार प्रभावित नहीं होना चाहिए।

Tags: ताजमहल के पास गैर-प्रदूषणकारी
Previous Post

खंड विकास अधिकारी मवई सुभाष चंद्र वर्मा पद से हटाए गए, मूल पद पर वापस

Next Post

S. Jaishankar Kyiv Visit: यूक्रेन पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, यूक्रेनी विदेश मंत्री बोले- हम कूटनीति के लिए तैयार हैं

Related Posts

अयोध्या

भाजपा अवध क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित: अयोध्या के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे ‘बादल’ बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, देखें पूरी सूची

September 3, 2026
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर : जीजा ने ससुराल में सो रहे 5 लोगों पर बांके से किया हमला, ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाकर पीटा, मौत

September 3, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा अकेले लड़ेगी देश के सभी चुनाव, मायावती का ऐलान- कांग्रेस और RSS की कथनी-करनी में अंतर

September 3, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी से दिल्ली जा रहे विमान को धुआं का चेतावनी अलार्म बजने पर लखनऊ हवाईअड्डे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

September 3, 2026
Next Post

S. Jaishankar Kyiv Visit: यूक्रेन पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, यूक्रेनी विदेश मंत्री बोले- हम कूटनीति के लिए तैयार हैं

Recent Posts

भाजपा अवध क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित: अयोध्या के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे ‘बादल’ बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, देखें पूरी सूची

by Atul Narain Srivastava
September 3, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष...

बलिया के बड़ागांव मनियर में गोरख वर्मा ने अपने भैंस का पांचवां बर्थडे धूमधाम से मनाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

बलिया जिले में एक पशु मालिक ने अपनी पालतू भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। मालिक ने...

अयोध्या: रुदौली में SDM के कथित दुर्व्यवहार से अधिवक्ताओं का न्यायालयों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी

by Atul Narain Srivastava
September 3, 2026
0

अयोध्या, एसडीएम के कथित दुर्व्यवहार से नाराज रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का तहसील के सभी न्यायालयों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार...

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: सीजी फूड्स की ‘वेज भुजिया नमकीन’ का उत्पादन बंद करने के निर्देश, 32 टन स्टॉक जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने बृहस्पतिवार को सीजी फूड्स इंडिया को ‘वेज भुजिया नमकीन’ का उत्पादन रोकने का निर्देश दिया। कंपनी...

S. Jaishankar Kyiv Visit: यूक्रेन पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, यूक्रेनी विदेश मंत्री बोले- हम कूटनीति के लिए तैयार हैं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने बृहस्पतिवार को भारत को एक वैश्विक शक्ति बताते हुए कहा कि उनका देश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group