अयोध्या, खंड विकास अधिकारी मवई सुभाष चंद्र वर्मा को पद से हटा दिया गया है। उन्हें उनके मूल पद सहायक निदेशक मृदा पर वापस भेज दिया गया है। बीडीओ बीकापुर अखिलेश कुमार मिश्र को मवई विकासखंड का नया बीडीओ नियुक्त किया गया है।
जिला विकास अधिकारी के आदेश पर यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
बताया जा रहा है कि बीडीओ सुभाष चंद्र वर्मा और ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के बीच चल रही नाराजगी के बीच यह कार्रवाई हुई है। ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र की समस्याओं और बीडीओ की कार्यप्रणाली को लेकर ब्लॉक प्रमुख से शिकायत की थी।
इन शिकायतों और लगातार बनी नाराजगी के बीच प्रशासनिक स्तर पर बीडीओ का स्थानांतरण किया गया। सुभाष चंद्र वर्मा मूल रूप से सहायक निदेशक मृदा के पद पर तैनात थे। उन्हें मवई विकासखंड के बीडीओ का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया था। अब उन्हें उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया है।
नए बीडीओ के सामने विकास कार्यों को गति देने के साथ ही ग्राम पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती होगी।