Thursday, September 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, Hanuman Ansh Worldwide Release: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ 11 सितंबर को होगी ग्लोबल रिलीज, होम्बले फिल्म्स संभालेगी कमान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0


मुंबई, आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर ‘होम्बले फिल्म्स’ ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

‘होम्बले फिल्म्स’ प्रोडक्शन बैनर ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर घोषणा की कि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय वितरण इकाई ‘होम्बले ओवरसीज’ के माध्यम से इस फिल्म को विदेशों में प्रदर्शित करेगा।

‘होम्बले फिल्म्स’ को ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्मों के समर्थन के लिए जाना जाता है।

प्रोडक्शन हाउस ने अपनी पोस्ट में कहा, “आस्था में रची-बसी एक कहानी। सीमाओं से परे एक यात्रा। हमें गर्व है कि हम ‘होम्बले ओवरसीज’ के माध्यम से फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “महाराज जी की आध्यात्मिक यात्रा अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी, क्योंकि ‘हनुमान अंश’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।”

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘हनुमान अंश’ की कहानी डॉ. राम भोसले के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिनकी भूमिगत क्रांतिकारी से योगी बनने तक की यात्रा नीम करोली बाबा के मार्गदर्शन में आगे बढ़ती है। नीम करोली बाबा को भक्त महाराज जी भी कहते हैं।

महाराज जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित यह फिल्म आस्था, सेवा और आंतरिक परिवर्तन जैसे विषयों को दर्शाती है।

सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही। पहले दो हफ्तों में फिल्म ने बेहद कम कमाई दर्ज की, लेकिन बाद में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और मौखिक प्रचार के चलते इसकी रफ्तार बढ़ने लगी।

फिल्म ने इसके बाद रफ्तार पकड़ ली है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 72.97 करोड़ रुपये की सकल कमाई और 61.88 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई दर्ज की है।

Tags: Hanuman Ansh Worldwide
Previous Post

भाजपा अवध क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित: अयोध्या के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे ‘बादल’ बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, देखें पूरी सूची

Related Posts

अयोध्या

भाजपा अवध क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित: अयोध्या के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे ‘बादल’ बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, देखें पूरी सूची

September 3, 2026
देश

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: सीजी फूड्स की ‘वेज भुजिया नमकीन’ का उत्पादन बंद करने के निर्देश, 32 टन स्टॉक जब्त

September 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

S. Jaishankar Kyiv Visit: यूक्रेन पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, यूक्रेनी विदेश मंत्री बोले- हम कूटनीति के लिए तैयार हैं

September 3, 2026
उत्तर प्रदेश

ताजमहल के पास गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने TTZ प्राधिकरण को दिए निर्देश

September 3, 2026

Recent Posts

Watch, Hanuman Ansh Worldwide Release: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ 11 सितंबर को होगी ग्लोबल रिलीज, होम्बले फिल्म्स संभालेगी कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

मुंबई, आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को 11 सितंबर को...

भाजपा अवध क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित: अयोध्या के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे ‘बादल’ बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, देखें पूरी सूची

by Atul Narain Srivastava
September 3, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष...

बलिया के बड़ागांव मनियर में गोरख वर्मा ने अपने भैंस का पांचवां बर्थडे धूमधाम से मनाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

बलिया जिले में एक पशु मालिक ने अपनी पालतू भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। मालिक ने...

अयोध्या: रुदौली में SDM के कथित दुर्व्यवहार से अधिवक्ताओं का न्यायालयों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी

by Atul Narain Srivastava
September 3, 2026
0

अयोध्या, एसडीएम के कथित दुर्व्यवहार से नाराज रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का तहसील के सभी न्यायालयों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार...

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: सीजी फूड्स की ‘वेज भुजिया नमकीन’ का उत्पादन बंद करने के निर्देश, 32 टन स्टॉक जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने बृहस्पतिवार को सीजी फूड्स इंडिया को ‘वेज भुजिया नमकीन’ का उत्पादन रोकने का निर्देश दिया। कंपनी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group