Sunday, August 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जनसुनवाई में डीएम शशांक त्रिपाठी का एक्शन, लेखपाल निलंबित; चकमार्ग और सरकारी जमीनों से हटवाया कब्जा

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
August 23, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या, जनसुनवाई में लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में चकमार्गों और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई कराई गई।

वहीं, शिकायत के निस्तारण और चकमार्ग से कब्जा हटाने में लापरवाही पाए जाने पर लेखपाल गिरीश कुमार को निलंबित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान चकमार्ग, पट्टे की जमीन और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई थीं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद संबंधित तहसीलों के राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

सोहावल तहसील के खिरौनी गांव में चकमार्ग से संबंधित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रास्ते की मिट्टी पटाई कराई गई, जिससे ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता सुगम हो सके। इसी तरह सदर तहसील के कादीपुर में भी चकमार्ग से जुड़ी समस्या का निस्तारण कराया गया।

बीकापुर तहसील के रूरूखास गांव में एक महिला की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की। महिला को उसके पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाया गया। वहीं बनबीरपुर में अतिक्रमण के कारण बाधित रास्ते को कब्जामुक्त कराकर आवागमन बहाल कराया गया।

सबसे बड़ी कार्रवाई सटकपुर गयासपुर में चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत को लेकर हुई। मामले में राजस्व स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल गिरीश कुमार को निलंबित कर दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकारी जमीन तथा सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जे के मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इससे पहले भी अयोध्या प्रशासन चकमार्गों और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करता रहा है।

कार्रवाई के दौरान पछियाना गांव में नवीन परती के रूप में दर्ज सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला भी सामने आया। प्रशासन ने जमीन पर उगाई गई गन्ने की फसल हटवाकर भूमि की जुताई कराई। इसके बाद सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई पूरी की गई।

डीएम के निर्देश पर जिले में एक साथ कई स्थानों पर हुई कार्रवाई से राजस्व विभाग में भी हलचल है। प्रशासन अब ऐसे अन्य मामलों की भी जांच कर रहा है, जहां शिकायतों के बावजूद चकमार्ग, सार्वजनिक रास्ते या सरकारी जमीनों से कब्जा नहीं हटाया गया है।

Tags: जनसुनवाई में डीएम शशांक
Previous Post

हॉकी विश्व कप: नए प्रारूप पर उठे सवाल, खिलाड़ियों-कोचों को समझ नहीं आ रहा जटिल गणित

Next Post

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

Related Posts

अयोध्या

ग्रामर्षि अकादमी भूमि विवाद: पूर्व सांसद हरिओम पांडे के परिवार पर लगे आरोप निराधार, डॉ. अंजू पांडे ने पेश किए दस्तावेज

August 22, 2026
अयोध्या

अयोध्या: ईदमिलादुन्नबी पर रुदौली में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

August 22, 2026
अयोध्या

AYODHYA : बाढ़ और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए SDRF का विशेष प्रशिक्षण, रुदौली में सजगता अभियान

August 22, 2026
अयोध्या

अयोध्या में भारतगैस लाइट ZIP सेवा शुरू, 4 घंटे में एक्सप्रेस डिलीवरी का दावा

August 22, 2026
Next Post

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

Recent Posts

जापान में भूकंप के बाद बाल्टिक देशों में तबाही: चक्रवात से 5 लाख घर बिना बिजली, 2 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

जापान के पूर्वी सहित तोक्यो क्षेत्र में रविवार तड़के मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 37 लोग...

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में स्कूल के एक सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की उनके आवास पर...

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

कोलंबो, शस्वी जायसवाल रविवार को यहां आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आ गए जब श्रीलंका के...

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की कथित तौर पर चाकू मारकर...

जनसुनवाई में डीएम शशांक त्रिपाठी का एक्शन, लेखपाल निलंबित; चकमार्ग और सरकारी जमीनों से हटवाया कब्जा

by Atul Narain Srivastava
August 23, 2026
0

अयोध्या, जनसुनवाई में लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के अलग-अलग तहसील...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group