Sunday, August 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

कोलंबो, शस्वी जायसवाल रविवार को यहां आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आ गए जब श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ उनकी तीखी बहस हुई और इस दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज के हेलमेट का संपर्क श्रीलंकाई गेंदबाज के माथे से हो गया।

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने माना कि यह घटना जोश में हुई हो सकती है, लेकिन उन्होंने कहा कि जायसवाल को प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के साथ शारीरिक संपर्क नहीं करना चाहिए था।

कोटक ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने (श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने) उससे कुछ कहा होगा और यह घटना उस समय के जोश में हो गई होगी। जाहिर तौर पर, जायसवाल को फर्नांडो के इतने करीब नहीं जाना चाहिए था, लेकिन जब आप उस समय के जोश में होते हैं तो ऐसा हो जाता है।

यह घटना यहां एसएससी मैदान पर दूसरे टेस्ट के पहले सत्र में फर्नांडो द्वारा जायसवाल (45) को शानदार इनस्विंग गेंद पर आउट करने के तुरंत बाद हुई।

जब बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी फर्नांडो ने उन्हें विदाई का इशारा किया। इसके बाद जायसवाल पलटकर फर्नांडो के सामने आकर बहस करने लगे।

दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी मौखिक बहस के दौरान जायसवाल के हेलमेट का संपर्क फर्नांडो के माथे से हुआ। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान धनंजय डि सिल्वा ने हस्तक्षेप कर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।

श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच रयान वान नीकर्क ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर गौर करना मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट का काम है। उन्होंने कहा, ‘‘मौखिक बहस शायद भावनाओं के उफान का नतीजा थी। मैं इसे मैच रेफरी के निर्णय के लिए छोड़ता हूं।

इस मामले में पाइक्रॉफ्ट आईसीसी आचार संहिता का अनुच्छेद 2.12 लागू कर सकते हैं जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी अन्य खिलाड़ी के साथ ‘अनुचित शारीरिक संपर्क’ से संबंधित है।

अगर जायसवाल को दोषी पाया जाता है तो लेवल एक के उल्लघंन के लिए उन्हें आधिकारिक फटकार से लेकर मैच फीस के 50 प्रतिशत तक का जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा उन्हें एक या दो डिमेरिट अंक मिल सकते हैं।

Tags: यशस्वी जायसवाल पर
Previous Post

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

Next Post

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

जापान में भूकंप के बाद बाल्टिक देशों में तबाही: चक्रवात से 5 लाख घर बिना बिजली, 2 की मौत

August 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

August 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

हॉकी विश्व कप: नए प्रारूप पर उठे सवाल, खिलाड़ियों-कोचों को समझ नहीं आ रहा जटिल गणित

August 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

IND vs SL: पडिक्कल के लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, पहले दिन बनाए 5 विकेट पर 300 रन

August 23, 2026
Next Post

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

Recent Posts

जापान में भूकंप के बाद बाल्टिक देशों में तबाही: चक्रवात से 5 लाख घर बिना बिजली, 2 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

जापान के पूर्वी सहित तोक्यो क्षेत्र में रविवार तड़के मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 37 लोग...

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में स्कूल के एक सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की उनके आवास पर...

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

कोलंबो, शस्वी जायसवाल रविवार को यहां आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आ गए जब श्रीलंका के...

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की कथित तौर पर चाकू मारकर...

जनसुनवाई में डीएम शशांक त्रिपाठी का एक्शन, लेखपाल निलंबित; चकमार्ग और सरकारी जमीनों से हटवाया कब्जा

by Atul Narain Srivastava
August 23, 2026
0

अयोध्या, जनसुनवाई में लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के अलग-अलग तहसील...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group