Sunday, August 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जापान में भूकंप के बाद बाल्टिक देशों में तबाही: चक्रवात से 5 लाख घर बिना बिजली, 2 की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


जापान के पूर्वी सहित तोक्यो क्षेत्र में रविवार तड़के मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 37 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर लोगों को मामूली चोटें आईं। भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 थी और इसका केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में 70 किलोमीटर की गहराई में था। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 5.8 बताई है।

प्रांतीय अधिकारियों और अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, क्षेत्र के पांच प्रांतों में कम से कम 37 लोग घायल हुए। इनमें तोक्यो में 15, सैतामा में नौ, कानागावा में आठ, चिबा में चार और इबाराकी में एक व्यक्ति घायल हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर लोग भूकंप के दौरान नींद में थे और घबराकर बिस्तर से उठने के दौरान गिर गए या फर्नीचर और दरवाजों से टकरा गए। योमिउरी अखबार के मुताबिक, कानागावा प्रांत के योकोहामा में करीब 80 वर्ष की एक महिला बिस्तर से गिर गई और उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई।

तोक्यो के पूर्वी हिस्से ताइतो में खरीदारी कर रहे 23-वर्षीय एक व्यक्ति ने असाही अखबार को बताया कि भूकंप के दौरान उसे जोरदार झटका महसूस हुआ। उसने बताया कि इमारत के हिलने के दौरान उसे डर था कि अलमारियों से गिरने वाला सामान उसे चोट पहुंचा सकता है।

#EnVideo 📹 | Un segundo sismo de magnitud 6.0 ha sacudido a Japón, esta vez al norte del país, específicamente en Hokkaido.

Vale recordar que horas antes también se registró uno de 5.9 que ha dejado varios heridos en Tokio

📹: @AP_Noticias

| #EUVzla | pic.twitter.com/Miankoj5wZ

— El Universal (@ElUniversal) August 23, 2026

भूकंप के कारण तोक्यो और नारिता हवाई अड्डे को जोड़ने वाली तेज रेल सेवाओं तथा पूर्वोत्तर क्षेत्रों की कुछ स्थानीय रेल सेवाओं में विलंब हुआ। हालांकि, शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। यह जानकारी इसके ऑपरेटर पूर्वी जापान रेलवे कंपनी ने दी।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने क्षेत्र के लोगों को करीब एक सप्ताह तक एक और मध्यम तीव्रता के भूकंप की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

भूकंप के झटकों के बाद मोबाइल फोन पर आपातकालीन भूकंप चेतावनियां जारी की गईं और तोक्यो में भी काफी तेज झटके महसूस किए गए। सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार, मिटो और सैतामा समेत आसपास के शहरों की सड़कों पर यातायात सामान्य दिखाई दिया।

एनएचके की तस्वीरों के अनुसार, तोक्यो के पूर्वी कोतो इलाके में भूमिगत पानी की पाइपलाइन टूट गई, जिससे सड़क पर पानी बहने लगा। बाद में पाइप की मरम्मत कर दी गई और पानी का रिसाव बंद हो गया।

परमाणु नियामक प्राधिकरण ने बताया कि करीब एक दर्जन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों और परमाणु सामग्री से संबंधित अन्य प्रतिष्ठानों में किसी तरह के असामान्य नतीजों की सूचना नहीं मिली है।

पिछले महीने जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी और 364 लोग घायल हुए थे।

बाल्टिक देशों में शक्तिशाली चक्रवात के शनिवार से रविवार सुबह तक दस्तक देने के बाद लातविया और लिथुआनिया में करीब पांच लाख लोग बिजली से वंचित हो गए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। चक्रवात के कारण बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं।

लातविया के पर्यावरण, भूविज्ञान और मौसम विज्ञान केंद्र के एंड्रिस विक्सना ने ‘एपी’ से कहा, ‘‘कुल प्रभाव के लिहाज से यह 2005 के बाद लातविया में आया सबसे गंभीर तूफान लगता है।’’

मध्य लातविया के जेलगावा में शनिवार को इमारत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। देशभर में कई अन्य लोग घायल हुए। राजधानी रीगा में शनिवार को हवा की गति 67 मील प्रति घंटे से अधिक रही। कई मौसम केंद्रों पर शनिवार को बारिश की औसत मासिक मात्रा आधी दर्ज की गई।

ढाई लाख से अधिक लोग बिजली के बिना रहे और मोबाइल सेवाएं भी बाधित हुईं। रेल और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं क्योंकि पेड़ और अन्य वस्तुएं सड़कों पर गिर गईं। रीगा हवाई अड्डे ने रविवार सुबह कहा कि रात में आए भीषण तूफान के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके मार्ग बदले जा सकते हैं।

Tags: जापान में भूकंप के बाद
Previous Post

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

Next Post

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर फहराया गया नवीन धर्मध्वज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

August 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

August 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

हॉकी विश्व कप: नए प्रारूप पर उठे सवाल, खिलाड़ियों-कोचों को समझ नहीं आ रहा जटिल गणित

August 23, 2026
देश

मिलावटी घी का भंडाफोड़: ‘श्रद्धा’, ‘श्री सारस’, ‘गोकुल’ ब्रांड पर FSSAI का प्रतिबंध

August 23, 2026
Next Post

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर फहराया गया नवीन धर्मध्वज

Recent Posts

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर फहराया गया नवीन धर्मध्वज

by Atul Narain Srivastava
August 23, 2026
0

अयोध्या, श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर नवीन धर्मध्वज...

जापान में भूकंप के बाद बाल्टिक देशों में तबाही: चक्रवात से 5 लाख घर बिना बिजली, 2 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

जापान के पूर्वी सहित तोक्यो क्षेत्र में रविवार तड़के मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 37 लोग...

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में स्कूल के एक सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की उनके आवास पर...

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

कोलंबो, शस्वी जायसवाल रविवार को यहां आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आ गए जब श्रीलंका के...

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की कथित तौर पर चाकू मारकर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group