Sunday, August 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और छोटी बेटी पर भी हमला किया।

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी मोहम्मद राजा अंसारी (48) मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला है और गाजियाबाद के लोकप्रिय विहार की गली नंबर तीन में एक मकान की चौथी मंजिल पर परिवार के साथ रहता है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उसकी पत्नी बेबी तबस्सुम (38) और बड़ी बेटी सना तबस्सुम (15) के रूप में हुई है।

मौर्य ने कहा कि छोटी बेटी रूबी तबस्सुम उर्फ जोया (14) हमले में घायल हो गई और उसने किसी तरह भागकर शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

एसीपी ने बताया कि 21-22 अगस्त की रात करीब 12:15 बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी।उन्होंने कहा कि घायल लड़की को एमजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है और मामले में शस्त्र अधिनियम की धारा जोड़ी गई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह 2002 से गाजीपुर, दिल्ली की मछली मंडी में मुंशी का काम करता है और 34 हजार रुपये महीना कमाता है।

पुलिस के अनुसार उसने कहा कि रोजमर्रा की बातों पर पत्नी से विवाद के कारण परेशान होकर उसने पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर जेल जाने की योजना बनाई थी।

पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात पत्नी के सोते समय उसने गद्दे के नीचे छिपी छुरी से उसकी गर्दन पर वार किया। पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर आईं दोनों बेटियों के सामने उसने पत्नी पर दोबारा हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद बालकनी में छिपी बड़ी बेटी सना को पकड़कर उसकी भी हत्या कर दी जबकि छोटी बेटी पर हमले के दौरान भाग गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके विस्तृत कार्रवाई की जा रही है।

Tags: विवाद से तंग आकर पति ने
Previous Post

जनसुनवाई में डीएम शशांक त्रिपाठी का एक्शन, लेखपाल निलंबित; चकमार्ग और सरकारी जमीनों से हटवाया कब्जा

Next Post

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कन्नौज: पुलिस जीप से टकराई गोल्ड तस्करों की कार, 15 करोड़ का 10 किलो सोना बरामद, दो गिरफ्तार

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

यूट्यूबर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय पर रोड रेज का मुकदमा, खुद ने लगाया रिपोर्टिंग से बदले की साजिश का आरोप

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली में प्रेम विवाह के एक महीने बाद युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला

August 23, 2026
Next Post

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

Recent Posts

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में स्कूल के एक सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की उनके आवास पर...

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

कोलंबो, शस्वी जायसवाल रविवार को यहां आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आ गए जब श्रीलंका के...

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की कथित तौर पर चाकू मारकर...

जनसुनवाई में डीएम शशांक त्रिपाठी का एक्शन, लेखपाल निलंबित; चकमार्ग और सरकारी जमीनों से हटवाया कब्जा

by Atul Narain Srivastava
August 23, 2026
0

अयोध्या, जनसुनवाई में लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के अलग-अलग तहसील...

हॉकी विश्व कप: नए प्रारूप पर उठे सवाल, खिलाड़ियों-कोचों को समझ नहीं आ रहा जटिल गणित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

एम्सटेलवीन, विश्व कप में टीमों के प्रदर्शन की समीक्षा की बजाय उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं का गणित लगा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group