अयोध्या, रुदौली तहसील स्थित लीलावती बाल शिक्षा निकेतन में SDRF टीम ने बाढ़, सर्पदंश और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से बचाव के लिए 300 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण दिया।
राज्य आपदा मोचन दल उत्तर प्रदेश लखनऊ की टीम ने पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ आने के पहले, बाढ़ आने पर तथा बाढ़ के बाद क्या करें क्या न करें और आकाशीय बिजली, सर्पदंश, अग्नि दुर्घटना, भूकम्प से बचाव एवं रोकथाम विषय पर गहना पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता, विद्यालय के प्रबन्धक वी एस पाठक, प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा व विद्यालय के लगभग 300 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें।
SDRF टीम के सदस्य उप निरीक्षक सुखीराम यादव, आरक्षी आदित्य दुबे, आरक्षी नरेंद्र देव चौधरी, आरक्षी संजय यादव, ने बेहतरीन प्रशिक्षण दिया।










