Friday, August 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड के गढ़ में शनिवार को कड़ी परीक्षा, भारत के सामने रक्षापंक्ति मजबूत करने की चुनौती, मैच रात 9.30 से

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

एम्सटेलवीन, भारत शनिवार को यहां जब विश्व कप हॉकी के दूसरे दौर के अपने पहले मैच में सह-मेजबान और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से भिड़ेगा तो उसकी रक्षात्मक कमजोरियों की सबसे बड़ी परीक्षा तब होगी।

भारतीय टीम को न सिर्फ एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करना होगा बल्कि वैगनर स्टेडियम में नीदरलैंड के लिए बनने वाले माहौल की चुनौती से भी पार पाना होगा।

पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 और 4-1 से बढत बनाने के बाद भारत ने पकड़ ढीली की, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले हाफ में 2-1 की बढ़त तीसरे क्वार्टर में दो गोल खाने के बाद हाथ से निकल गई और आखिर में टीम 2-4 से हार गई। नीदरलैंड जैसी टीमों के खिलाफ इस तरह की गलती भारी पड़ सकती है ।

भारत ने पूल डी में वेल्स को 3 -1 से और पाकिस्तान को 5-3 से हराया जबकि इंग्लैंड से हार उसे भारी पड़ सकती है । पहले चरण में इंग्लैंड से हारने के कारण भारतीय टीम दूसरे दौर में उसके खिलाफ नहीं खेलेगी जबकि इंग्लैंड पहले दौर के तीन अंक लेकर इस दौर में पहुंची है । इसके मायने हैं कि भारत को बाकी दोनों टीमों से जीतना ही होगा ।

दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने न्यूजीलैंड को 5-1, अर्जेंटीना को 3-1 और जापान को 4-1 से हराकर तीनों मैच में अपना दबदबा बनाया। ऐसे में दुनिया की सबसे आक्रामक टीम के खिलाफ भारतीय रक्षापंक्ति की कड़ी परीक्षा होगी।

नये प्रारूप के तहत पूल डी की दोनों शीर्ष टीमें और पूल ए की दो शीर्ष टीमों से पूल ई बना है जिसमें से पहली दो टीमें सेमीफाइनल में जायेंगी । वहीं पूल बी और सी की शीर्ष दो टीमें पूल एफ में एक दूसरे से खेलेंगी और पहले दो स्थान की टीमें अंतिम चार में पहुंचेंगी ।

पूल ए में शीर्ष पर रही नीदरलैंड ने 1973 में इसी मैदान पर भारत को हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था और 1990 और 1998 में भी ट्रॉफी अपने नाम की थी। शीर्ष स्तर पर उनकी निरंतरता उन्हें सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वियों में से एक बनाती है।

तीन विश्व कप के अलावा तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुकी नीदरलैंड को उसके गढ में हराने की चुनौती भारत के लिये आसान नहीं होगी । अपनी मजबूत हॉकी संस्कृति के लिये मशहूर नीदरलैंड टीम दर्शकों के अपार समर्थन का भी पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

लेकिन भारत ने यह साबित कर दिया है कि नीदरलैंड की टीम अजेय नहीं है। भारतीय टीम ने जून में रोटरडम में एफआईएच प्रो लीग के 2025-26 सत्र के आखिरी मैच में नीदरलैंड को 3 -2 से हराया था । पहला मैच इसी अंतर से हारने के बाद भारत ने जु्गराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों के गोल के दम पर जीत दर्ज की थी ।

ये तीनों खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं और खासकर अभिषेक शानदार फॉर्म में हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दो बेहतरीन फील्ड गोल भी किये थे । वहीं कप्तान हरमनप्रीत अभी तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक पांच गोल कर चुके हैं और एक बार फिर उन पर बड़ा दारोमदार होगा जबकि 420 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और 291 मैच खेल चुके फॉरवर्ड मनदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी ।

भारतीय कप्तान हालांकि यह जानते हैं कि अगर टीम को प्रतियोगिता में आगे तक जाना है तो उसे रक्षात्मक रूप से मजबूत होना होगा।

नीदरलैंड की टीम भी भारत से मिलने वाली चुनौती से अच्छी तरह वाकिफ है और वह किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी।

नीदरलैंड के कप्तान थियरी ब्रिंकमैन ने अंतिम ग्रुप मैच में जापान को हराने के बाद कहा, ‘‘भारत एक खतरनाक टीम है, जैसा कि हम एफआईएच प्रो लीग में देख चुके हैं। अपने दिन वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं और उसके कप्तान हरमनप्रीत सिंह बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं।

नीदरलैंड के खिलाफ भारत को हर विभाग में अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी, खासकर तब जब वे गेंद पर अपना नियंत्रण खो देते हैं और जब डच टीम दबाव बनाना शुरू कर देती है।

मैच का समय : शाम छह बजे से (भारतीय समयानुसार रात 9.30 से )

Tags: हॉकी विश्व कप
Previous Post

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 3.16 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Next Post

मथुरा: वृंदावन क्षेत्र के रुक्मणी विहार में निर्माणाधीन मॉल में शटरिंग गिरने से तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Related Posts

file photo
अंतराष्ट्रीय

यमन-सोमालिया तट के पास मरीन डकैती: AK-47 से लैस डाकुओं ने ‘MT Sibu 1’ और ‘Lutuf’ पर किया कब्जा

August 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

लॉरेंस बिश्नोई गैंग: FBI को तलाश भारतीय नागरिक कमल की, जबरन वसूली की साजिश में गिरफ्तारी वारंट जारी

August 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के पश्चिम अलास्का में आठ लोगों को ले जा रहा विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त

August 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia के मिसाइल हमले में कीव में छह लोगों की मौत, 33 घायल

August 20, 2026
Next Post

मथुरा: वृंदावन क्षेत्र के रुक्मणी विहार में निर्माणाधीन मॉल में शटरिंग गिरने से तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Recent Posts

ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई से भड़के माफिया: ARTO हुमा परवीन ने जताया जान-माल का खतरा, SSP से मांगी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

इटावा, ARTO प्रवर्तन हुमा परवीन ने अवैध और ओवरलोड ट्रक जब्त करने के बाद अपनी जान-माल को खतरा बताया है।...

सांकेतिक photo

प्रयागराज में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बेरन की रोपाई करने जा रही दो महिला श्रमिकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

प्रयागराज जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त (बारा) वेद...

भदोही में डिजिटल पुस्तकालय के शौचालय की दीवार में छेद करके छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

भदोही में एक डिजिटल पुस्तकालय के शौचालय की दीवार में छेद करके छात्राओं का अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो बनाने और...

AMU और अलीगढ़ नगर निगम में ठनी: 500 करोड़ की जमीन पर निगम ने किया कब्जा, सुप्रीम कोर्ट जाएगा विश्वविद्यालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

अलीगढ़ नगर निगम ने लगभग 500 करोड़ रुपये की कीमत वाली 3.8 एकड़ से ज्यादा वह जमीन अपने कब्जे में...

file photo

यमन-सोमालिया तट के पास मरीन डकैती: AK-47 से लैस डाकुओं ने ‘MT Sibu 1’ और ‘Lutuf’ पर किया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक पोत का अपहरण कर लिया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group