Friday, August 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में डिजिटल पुस्तकालय के शौचालय की दीवार में छेद करके छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

भदोही में एक डिजिटल पुस्तकालय के शौचालय की दीवार में छेद करके छात्राओं का अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो बनाने और फोटो खींचने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पुस्तकालय के संचालक भरथरी बिंद की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत गोपीगंज थाने में बृहस्पतिवार देर रात प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी रवि शंकर गुप्ता (20) को गिरफ्तार कर लिया गया।

गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि दयाराम डेहरिया के निवासी बिंद राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लाला नगर टोल प्लाजा के निकट स्थित लाल बहादुर गुप्ता के मकान में कई साल से डिजिटल पुस्तकालय संचालित कर रहे हैं।

पांडेय ने बताया कि तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर पुस्तकालय में छात्राओं को शौचालय की दीवार में एक छोटा सा छेद दिखा, जिसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने दूसरे छात्रों को इसकी जानकारी दी।

तहरीर में कहा गया है कि छात्रों ने छेद से झांककर देखा तो उन्हें मकान मालिक का कमरा दिखा, जिसके बाद छात्र तुरंत मकान मालिक के कमरे में पहुंचे, जहां आरोपी रवि शंकर गुप्ता मौजूद था।

तहरीर के अनुसार छात्रों ने उसका मोबाइल छीनकर देखा, जिसमें छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो दिखीं।

शिकायत में कहा गया है कि पुस्तकालय संचालक को सूचना मिलते ही पुलिस को खबर दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद वे भी वहां पहुंच गए और हंगामा हुआ।

पुस्तकालय संचालक बिंद ने पुलिस को बताया कि मकान मालिक का कमरा और छात्राओं का शौचालय एक दूसरे से सटे हैं।

एसएचओ ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है और फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहां-कहां भेजे गए हैं और इन्हें किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य वेबसाइट पर अपलोड तो नहीं किया गया।

लाईब्रेरी संचालक द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ अभियोग पंजीकृत करते हुए शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 21.08.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

— BHADOHI POLICE (@bhadohipolice) August 21, 2026

Tags: भदोही में डिजिटल पुस्तकालय
Previous Post

AMU और अलीगढ़ नगर निगम में ठनी: 500 करोड़ की जमीन पर निगम ने किया कब्जा, सुप्रीम कोर्ट जाएगा विश्वविद्यालय

Next Post

प्रयागराज में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बेरन की रोपाई करने जा रही दो महिला श्रमिकों की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई से भड़के माफिया: ARTO हुमा परवीन ने जताया जान-माल का खतरा, SSP से मांगी सुरक्षा

August 21, 2026
सांकेतिक photo
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बेरन की रोपाई करने जा रही दो महिला श्रमिकों की मौत

August 21, 2026
उत्तर प्रदेश

AMU और अलीगढ़ नगर निगम में ठनी: 500 करोड़ की जमीन पर निगम ने किया कब्जा, सुप्रीम कोर्ट जाएगा विश्वविद्यालय

August 21, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, बस चालक की मौत

August 21, 2026
Next Post
सांकेतिक photo

प्रयागराज में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बेरन की रोपाई करने जा रही दो महिला श्रमिकों की मौत

Recent Posts

ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई से भड़के माफिया: ARTO हुमा परवीन ने जताया जान-माल का खतरा, SSP से मांगी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

इटावा, ARTO प्रवर्तन हुमा परवीन ने अवैध और ओवरलोड ट्रक जब्त करने के बाद अपनी जान-माल को खतरा बताया है।...

सांकेतिक photo

प्रयागराज में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बेरन की रोपाई करने जा रही दो महिला श्रमिकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

प्रयागराज जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त (बारा) वेद...

भदोही में डिजिटल पुस्तकालय के शौचालय की दीवार में छेद करके छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

भदोही में एक डिजिटल पुस्तकालय के शौचालय की दीवार में छेद करके छात्राओं का अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो बनाने और...

AMU और अलीगढ़ नगर निगम में ठनी: 500 करोड़ की जमीन पर निगम ने किया कब्जा, सुप्रीम कोर्ट जाएगा विश्वविद्यालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

अलीगढ़ नगर निगम ने लगभग 500 करोड़ रुपये की कीमत वाली 3.8 एकड़ से ज्यादा वह जमीन अपने कब्जे में...

file photo

यमन-सोमालिया तट के पास मरीन डकैती: AK-47 से लैस डाकुओं ने ‘MT Sibu 1’ और ‘Lutuf’ पर किया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 21, 2026
0

यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक पोत का अपहरण कर लिया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group