Saturday, August 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका में भारतीय मूल के 17 वर्षीय किशोर पर मां और छोटे भाई की हत्या का आरोप

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 13, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में भारतीय मूल के 17 वर्षीय किशोर पर उपनगरीय इलाके में स्थित अपने घर में अपनी मां और छोटे भाई की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

ऐक्टन निवासी अर्जुन अरविंद पर अपने 14 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अरविंद और 45 वर्षीय मां सुधा वेंकटेशन की मौत के मामले में हत्या के दो आरोप, परिवार या घर के किसी सदस्य पर हमला और मारपीट के दो आरोप, हमला और मारपीट के दो अन्य आरोप, बिना अनुमति वाहन इस्तेमाल करने तथा मोटर वाहन चोरी करने के आरोप लगाए गए हैं।

आरोप है कि अर्जुन ने मंगलवार को घर में अपनी मां और भाई पर जानलेवा हमला किया और फिर फरार हो गया। सिद्धार्थ एवं सुधा ‘‘गंभीर रूप से घायल’’ अवस्था में मिले थे। अभी यह पता नहीं चल सका है कि हत्या में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया।

मिडिलसेक्स डिस्ट्रिक अटॉर्नी मैरिएन रयान और ऐक्टन पुलिस प्रमुख डगलस स्टर्निओलो ने बताया कि सिद्धार्थ एवं सुधा बोस्टन से करीब 48 किलोमीटर दूर ऐक्टन के मार्था लेन स्थित अपने घर में मंगलवार को मृत मिले।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ऐक्टन पुलिस को 11 अगस्त को शाम छह बजकर 37 मिनट पर अर्जुन के पिता का फोन आया। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। मार्था लेन स्थित मकान में पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को अंदर मृत पाया।

अधिकारियों के अनुसार, सिद्धार्थ का शव पहली मंजिल पर और सुधा का शव भूमिगत तल में मिला।पुलिस ने बताया कि अर्जुन घर पर नहीं था और अपनी मां की कार लेकर कथित तौर पर फरार हो गया था। जांचकर्ताओं ने बुधवार तड़के मैसाचुसेट्स के वेलैंड में एक पार्किंग स्थल से अर्जुन को पकड़ लिया।

Tags: अमेरिका में भारतीय मूल
Previous Post

गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार ने पुलिस मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत

Next Post

राम जन्मभूमि परिसर में मिली छह माह की बच्ची के मामले में परिवार का पता चला, मां समेत तीन पकड़े गए

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Hockey World Cup 2026: वेल्स के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत, 51 साल बाद पदक की उम्मीद

August 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान: उग्रवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में गैस पाइपलाइन को विस्फोट करके उड़ाया

August 13, 2026
Featured

Facebook Monetization पर सवाल: विवादित कंटेंट से भी कमाई, जानें कैसे काम करती है मेटा की व्यवस्था

August 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में बाली के पास समुद्र में यात्री नौका में आग, 106 लोगों का रेस्क्यू; 25 अब भी फंसे

August 12, 2026
Next Post

राम जन्मभूमि परिसर में मिली छह माह की बच्ची के मामले में परिवार का पता चला, मां समेत तीन पकड़े गए

Recent Posts

एक तिरंगा, दो यात्राएं: अयोध्या में पत्रकारों के बीच दिखी आयोजन को लेकर खींचतान

by Atul Narain Srivastava
August 14, 2026
0

अयोध्या, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रामनगरी में 13 और 14 अगस्त को अलग-अलग तिरंगा यात्राओं के माध्यम से देशभक्ति का...

अयोध्या: सीएम योगी ने परमहंस रामचंद्र दास महाराज की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि

by Atul Narain Srivastava
August 14, 2026
0

अयोध्या, मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सरयू अतिथि गृह...

संभल: बच्चा किडनैप कर बेचने वाली गैंग का भंडाफोड, छह आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 14, 2026
0

संभल जिले में पुलिस ने बच्चों की तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दिल्ली के...

बलिया में दिव्यांग युवती से बार-बार दुष्‍कर्म, बुजुर्ग सहित दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 14, 2026
0

बलिया जिले में दिव्यांग युवती से बार-बार दुष्‍कर्म करने के मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके परिवार के दो...

उत्तराखंड: पीपलकोटी टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 16 का सुरक्षित रेस्क्यू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 14, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र के मायापुर में निर्माणाधीन टीएचडीसी टनल में मलबा और पानी भरने से बड़ा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group