Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
in Featured, देश
0

भारतीय मूल के अमेरिकी सेना के एक सर्जन ने एक मरीज के गोल्फ की गेंद के आकार के मस्तिष्क ट्यूमर को नाक के रास्ते निकालने की अभिनव और न्यूनतम चीरा वाली शल्य प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस तकनीक की मदद से मरीज को ‘ओपन ब्रेन सर्जरी’ यानी खोपड़ी खोलकर की जाने वाली मस्तिष्क की बड़ी सर्जरी की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ा।

वाशिंगटन के निकट स्थित ‘वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर’ में विशेषज्ञ सर्जन मेजर जगतकुमार पटेल ने न्यूरोसर्जन लेफ्टिनेंट कर्नल चार्ल्स मिलर के साथ मिलकर मरीन कोर स्टाफ सार्जेंट एंडी आर्चर की यह दुर्लभ सर्जरी की। आर्चर पिछले 15 वर्षों से इस ट्यूमर से पीड़ित थे।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दोनों विशेषज्ञों के बीच बेहद सटीक और समन्वित सहयोग आवश्यक था।

करीब 4.4 सेंटीमीटर आकार का यह ट्यूमर आर्चर की पिट्यूटरी ग्रंथि के सामने स्थित था और उनकी ऑप्टिक नर्व (दृष्टि तंत्रिका) पर दबाव डाल रहा था।

रक्षा विभाग के अनुसार, डॉ. पटेल ने मरीज की जटिल नासिका संरचना का अध्ययन कर एक ऐसी शल्य योजना तैयार की, जिससे एंडोस्कोप की मदद से नाक के मार्ग से सुरक्षित रास्ता बनाकर गोल्फ की गेंद के आकार के इस ट्यूमर को निकाला जा सके।

बयान में डॉ. पटेल के हवाले से कहा गया, ‘‘आज के समय में यदि ट्यूमर सही आकार का हो और ऐसी जगह स्थित हो जहां इस तकनीक से पहुंचा जा सके, तो खोपड़ी खोलकर की जाने वाली बड़ी मस्तिष्क सर्जरी की जरूरत नहीं होती। नाक के रास्ते हमें सबसे बेहतर पहुंच मिलती है और ट्यूमर को पूरी तरह निकालने की सबसे अधिक संभावना रहती है।

शल्य मार्ग तैयार करने के बाद डॉ. पटेल ने एंडोस्कोपिक कैमरे के माध्यम से ऑपरेशन मॉनिटर पर ट्यूमर का उच्च गुणवत्ता वाला ‘क्लोज-अप’ दृश्य उपलब्ध कराया। इससे लेफ्टिनेंट कर्नल मिलर को दोनों हाथों का उपयोग करते हुए ट्यूमर को सुरक्षित तरीके से अलग करने और निकालने में मदद मिली।

डॉ. पटेल ने कहा, ‘‘जब उन्हें महत्वपूर्ण संरचनाओं तक पहुंचना होता, तो मैं कैमरे को और पास ले जाता था जिससे उन्हें बिल्कुल स्पष्ट दृश्य मिलता था।

चिकित्सकों की टीम ने इस महीने की शुरुआत में ट्यूमर का 99 प्रतिशत से अधिक हिस्सा सफलतापूर्वक निकाल दिया।

हालांकि, ट्यूमर का एक अत्यंत सूक्ष्म हिस्सा ऑप्टिक नर्व के पीछे कसकर लिपटा हुआ रह गया, जिसे निकालने पर गंभीर जोखिम हो सकता था। रक्षा विभाग के अनुसार, ऐसा करने से मरीज को स्ट्रोक या स्थायी दृष्टि हानि हो सकती थी।

डॉ. पटेल ने कहा, ऐसे समय आपको खुद से पूछना पड़ता है कि क्या उस आखिरी मिलीमीटर ट्यूमर को निकालने के लिए मरीज को स्ट्रोक का खतरा देना या उसकी पूरी तरह सुरक्षित दृष्टि को स्थायी रूप से प्रभावित करना उचित होगा?

सर्जनों ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बचे हुए ट्यूमर का सूक्ष्म हिस्सा दोबारा बढ़ने की संभावना बहुत कम है।

सर्जरी पूरी करने के लिए चिकित्सकों ने आर्चर के पैर से ऊतक का एक छोटा हिस्सा लेकर खोपड़ी के ‘बेस’ का पुनर्निर्माण किया, ताकि ऑपरेशन वाली जगह को सुरक्षित रूप से बंद किया जा सके।

रक्षा विभाग के अनुसार, ऑपरेशन के केवल दो दिन बाद आर्चर के शरीर पर किसी बड़ी मस्तिष्क सर्जरी के कोई स्पष्ट बाहरी संकेत नहीं थे।

उनकी दृष्टि में पहले से ही सुधार शुरू हो गया था, जबकि ऑपरेशन के बाद उन्हें केवल सामान्य सिरदर्द और उस पैर में हल्का दर्द महसूस हो रहा था, जहां से ऊतक लिया गया था।

Tags: बिना सिर खोले
Previous Post

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

Next Post

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

Related Posts

देश

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

September 22, 2026
देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
Next Post

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

Recent Posts

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group