अयोध्या, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बृहस्पतिवार से ही चंपत राय के इस्तीफे की चर्चा थी। कल रात चढ़ावा चोरी के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
अयोध्या धाम भारत की सनातन आस्था का प्रतीक है। हमने पहले ही कहा था कि एसआईटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि जो मैंने कहा था…दूध का दूध और पानी का पानी हम करके रहेंगे।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/O2QbCviG7t
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 26, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि एसआईटी की निष्पक्ष जांच से ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होकर रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
चंपत राय ने नैतिक आधार पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी पद से इस्तीफा दे दिया। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया। pic.twitter.com/SZ29IjEWSD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2026