Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से तीन लोगों की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo

कासगंज और देवरिया जिलों में हुईं अलग-अलग घटनाओं में नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई।

कासगंज जिले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सलोनी कश्यप (16), कोमल कश्यप (14) और उनका भाई शिवनेश (12) सुनखारी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर गांव के पास गंगा नदी के किनारे गए थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच शिवनेश नहाने के लिये नदी में उतर गया लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगा।

उन्होंने बताया कि उसकी चीख-पुकार सुनकर दोनों बहनें उसे बचाने के लिये नदी में कूद गईं और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन तेज बहाव के कारण वे खुद गहरे पानी में बह गईं।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों व गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया और जल्द ही कोमल को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि सलोनी का शव लगभग दो घंटे बाद नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवरिया के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मदनपुर थाना इलाके के मोहड़ा गांव के पास राप्ती नदी में अपनी दो बहनों को डूबने से बचाने की कोशिश करते समय 14 साल के एक लड़के की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि रीता (18) और उसकी बहन माया (12) नदी में नहा रही थीं, तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूबने लगीं।

उन्होंने बताया कि लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर उनका भाई सोनू नदी में कूदा और उन्हें बचा लिया लेकिन वह खुद गहरे पानी में फंसकर डूब गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सोनू को नदी से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं
Previous Post

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य अनिल मिश्रा दिया इस्तीफा

Next Post

बलिया में संदिग्ध गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

बलिया में संदिग्ध गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group