Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एपस्टीन स्कैंडल में एक और बड़ा खुलासा; US के पूर्व राष्ट्रपति, कई नामी हस्तियों की तस्वीरें भी आई सामने

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 20, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित हजारों फाइल शुक्रवार को सार्वजनिक किए लेकिन अधूरे दस्तावेजों के इस खुलासे से एपस्टीन के खिलाफ लंबे समय से जारी आपराधिक जांच या अमीर और प्रभावशाली लोगों से उसके संबंधों को लेकर कोई बड़ी नयी जानकारी सामने नहीं आई।

इन फाइल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ तस्वीरें शामिल थीं लेकिन ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) को एपस्टीन से कथित संबंधों को लेकर फिलहाल किसी नए खुलासे का सामना नहीं करना पड़ा। ऐसे आरोप हैं कि एपस्टीन से संबंधों की बात सामने आने के बाद से ‘व्हाइट हाउस’ और प्रशासन महीनों से इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

हाल ही में जारी की गई तस्वीरों में कुछ चौंकाने वाले नाम भी है। इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जेफ्री, पॉप स्टार माइकल जैक्सन, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन फाइलों को जारी करते हुए न्याय विभाग ने कहा कि, इसमें पीड़ितों की पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की गई है, फिर भी अनजाने में कोई जानकारी छूट सकती है।।

इन खुलासों को लेकर ज्यादातर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया बंटी हुई है। डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेताओं ने सीमित संख्या में दस्तावेजों को जारी करने के कारण न्याय मंत्रालय पर एपस्टीन संबंधी फाइल को पेश करने के लिए संसद द्वारा निर्धारित समय सीमा को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। सार्वनजिक किए गए दस्तावेजों में क्लिंटन की एक धुंधली तस्वीर भी शामिल है जिसमें वह ‘बाथ टब’ में नजर आ रहे हैं।

JUST IN: A large portion of the Epstein files have been released, showing photos of Jeffrey Epstein with high-profile associates including former President Bill Clinton.

In one photo, Clinton was seen in a hot tub with anonymous female.

In another photo, Clinton is seen with… pic.twitter.com/TVlKhI6hYG

— Collin Rugg (@CollinRugg) December 19, 2025

इन दस्तावेजों में मुख्य रूप से तस्वीरें हैं, लेकिन इनमें ‘कॉल लॉग’ (फोन कॉल संबंधी जानकारी, ग्रैंड जूरी की गवाही, साक्षात्कार के प्रतिलेख और अन्य दस्तावेज भी शामिल हैं।

इन दस्तावेजों के जारी होने से उम्मीद थी कि इनसे एपस्टीन द्वारा नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले में लगभग दो दशकों से जारी सरकारी जांच का अब तक का सबसे विस्तृत विवरण मिल सकेगा।

लोग लंबे समय से इन दस्तावेजों के जारी होने की मांग कर रहे हैं क्योंकि वे यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या एपस्टीन के किसी सहयोगी को इस शोषण के बारे में जानकारी थी या क्या कोई और भी इनमें संलिप्त था।

एपस्टीन पर आरोप लगाने वाली पीड़िताओं ने यह भी बताए जाने की मांग की है कि संघीय अधिकारियों ने 2008 में इन आरोपों की प्रारंभिक जांच क्यों बंद कर दी थी।

Tags: एपस्टीन स्कैंडल में एक और
Previous Post

असम में सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ने सात हाथियों को कुचला, पांच डिब्बे पटरी से उतरे

Next Post

पंड्या के रिकॉर्ड प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर श्रृंखला जीती

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

कीव में रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में तबाही, तीन बच्चे सहित 7 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, मेडिकल सेंटर पर भी हमला

September 28, 2026
Featured

OpenAI ने नवीनतम AI मॉडलों की ट्रेनिंग रोकी, अप्रत्याशित एजेंट व्यवहार के बाद बढ़ाई सुरक्षा जांच

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

September 27, 2026
Next Post

पंड्या के रिकॉर्ड प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर श्रृंखला जीती

Recent Posts

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटने 17 लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर...

लखनऊ में ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम के चालक की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

लखनऊ के सुलतानपुर मार्ग पर एक ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम (छोटे ट्रक) के चालक की मौत हो गई। पुलिस...

OpenAI ने GPT-6.1 Astra का लॉन्च रोका, सुरक्षा परीक्षण में सामने आई चिंताओं के बाद लिया फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

सैन फ्रांसिस्को, कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘ओपनएआई’ ने सोमवार को कहा कि वह अपने शोधकर्ताओं की ओर...

उत्तराखंड में मौसम खुलते ही तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल और माउंट जोगिन से 16 पर्वतारोही-पोर्टर सुरक्षित निकाले गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

देहरादून, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का अभियान मंगलवार को मौसम...

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि किसी आरोपी के इकबालिया बयान को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group