Wednesday, September 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

असम में सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ने सात हाथियों को कुचला, पांच डिब्बे पटरी से उतरे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 20, 2025
in देश
0
sanketik photo

sanketik photo

असम के होजाई जिले में शुक्रवार देर रात हाथियों का एक झुंड सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे सात हाथियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन भी पटरी से उतर गए।

शुरू में सभी आठ हाथियों के मारे जाने की सूचना मिली थी, हालांकि बाद में कहा गया कि उनमें से एक घायल पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। ट्रेन देर रात दो बजकर 17 मिनट पर दुर्घटना का शिकार हुई।

नगांव के संभागीय वन अधिकारी सुहाश कदम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना चांगजुराई गांव में हुई और संभवत: क्षेत्र में भारी कोहरे के कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘मृत सातों हाथियों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और घायल हाथी का इलाज स्थानीय पशु चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के मुख्य प्रवक्ता कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना लामडिंग मंडल के अंतर्गत जमुनामुख-कामपुर खंड में हुई।

यह क्षेत्र गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने दावा किया कि दुर्घटना उस स्थान पर हुई जो हाथियों के लिए निर्धारित गलियारा नहीं है।

शर्मा ने कहा, ‘‘हाथियों के झुंड को देखकर ट्रेन चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाए। फिर भी, हाथी ट्रेन की चपेट में गए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना राहत ट्रेनें, मंडल मुख्यालयों के शीर्ष अधिकारियों के साथ पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि एनएफआर के महाप्रबंधक और लामडिंग के मंडल रेलवे प्रबंधक भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

एनएफआर के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को अस्थायी रूप से अन्य डिब्बों में उपलब्ध खाली सीट पर समायोजित किया गया है और ट्रेन सुबह छह बजकर 11 मिनट पर गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई। हालांकि, प्रभावित डिब्बों को घटना स्थल पर ही छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि गुवाहाटी में ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे जिनमें यात्रियों को समायोजित किया जाएगा और उसके बाद ट्रेन अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी।

शर्मा ने बताया कि प्रभावित खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से गुजारा जा रहा है और रेल यातायात की बहाली का काम जारी है।

सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सायरंग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है।

Tags: असम में सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी
Previous Post

भदोही के अब्दुल रहीम सिद्दीकी ने रामलीला मंचन के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन दान कर पेश की मिसाल

Next Post

एपस्टीन स्कैंडल में एक और बड़ा खुलासा; US के पूर्व राष्ट्रपति, कई नामी हस्तियों की तस्वीरें भी आई सामने

Related Posts

file photo
देश

बडगाम के यूसमर्ग में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मूसा ढेर; ऑपरेशन जारी

September 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए

September 30, 2026
देश

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वालों को राहत, SIR पूरा होने वाले राज्यों में Form-6 से हटी अतिरिक्त घोषणा

September 30, 2026
उत्तर प्रदेश

सऊदी अरब में सुलतानपुर के दो लोगों की मौत, दूतावास ने जारी किया एनओसी

September 30, 2026
Next Post

एपस्टीन स्कैंडल में एक और बड़ा खुलासा; US के पूर्व राष्ट्रपति, कई नामी हस्तियों की तस्वीरें भी आई सामने

Recent Posts

आगरा में चांदी व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, नकली नोटों की गड्डियां देकर ले जाते थे असली चांदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

आगरा, थाना न्यू आगरा पुलिस ने चांदी खरीदने के बहाने व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को...

Ayodhya में 6 नवंबर से शुरू होगा दसवां दीपोत्सव, 30 लाख दीपों से नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

by Atul Narain Srivastava
September 30, 2026
0

अयोध्या, रामनगरी में दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार तीन दिवसीय...

file photo

बडगाम के यूसमर्ग में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मूसा ढेर; ऑपरेशन जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग के कोराग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा...

अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के साथ संयुक्त अभियान में अरब सागर में मादक पदार्थों...

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वालों को राहत, SIR पूरा होने वाले राज्यों में Form-6 से हटी अतिरिक्त घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी कर चुके राज्यों में ऑनलाइन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group