Monday, September 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पंड्या के रिकॉर्ड प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर श्रृंखला जीती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 20, 2025
in खेल, देश
0

अहमदाबाद, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा के अर्धशतकों के बाद वरूण चक्रवर्ती के चार विकेट की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवें और आखिरी टी20 मैच में शुक्रवार को 30 रन से हराकर वर्ष 2025 का अंत श्रृंखला 3:1 से जीतकर किया ।

पंड्या ने अपना अर्धशतक सिर्फ 16 गेंदों में बनाया जो भारत के लिये दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है । वहीं तिलक वर्मा ने 73 रन जोड़े जिसकी मदद से भारत ने पांच विकेट पर 231 रन बनाये । जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने शुरूआत अच्छी की और क्विंटोन डिकॉक (65) के क्रीज पर रहते टीम जीत की ओर बढत रही थी लेकिन आखिरी सात विकेट 81 रन के भीतर गंवाकर आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी ।

भारत के लिये जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये ।

डिकॉक ने अर्शदीप सिंह को दो ओवर में छह चौके और एक छक्का लगाकर पावरप्ले में जबर्दस्त शुरूआत की । उन्हें हालांकि दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका और रीजा हेंडरिक्स 13 रन बनाकर आउट हो गए । वरूण की गेंद पर मिडविकेट में शिवम दुबे ने एक हाथ से उनका शानदार कैच लपका ।

डेवाल्ड ब्रेविस (31) के साथ डिकॉक ने दूसरे विकेट के लिये 23 गेंद में 51 रन जोड़े । बुमराह ने ऐसे में डिकॉक का एक हाथ से रिटर्न कैच लेकर भारत को मैच में लौटाया । इसके बाद उन्होंने ब्रेविस को भी आउट किया ।

वरूण ने चार ओवर में 53 रन देकर चार विकेट लिये । उन्हें पैडल स्वीप खेलने के प्रयास में एडेन माक्ररम पगबाधा आउट हो गए । इसके बाद उन्होंने डोनोवान फेरेरा को भी रवाना किया । डेविड मिलर को 15वें ओवर में अर्शदीप ने आउट करके दक्षिण अफ्रीका की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया ।

इससे पहले भारतीय पारी का आकर्षण पंड्या रहे जिन्होंने 16 गेंद में अर्धशतक बनाया । यह युवराज सिंह के 12 गेंद में बनाये गए अर्धशतक के बाद किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज पचासा है । युवराज ने 2007 में किंग्समीड में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था जब उन्होंने छह गेंद में छह छक्के लगाये थे ।

पंड्या ने 25 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाये । उन्होंने चौथे विकेट के लिये तिलक के साथ 44 गेंद में 105 रन की साझेदारी की । तिलक ने 42 गेंद में दस चौकों और एक छक्के के साथ 73 रन जोड़े ।

आईपीएल में अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों की तालियों के बीच उतरे पंड्या ने जबर्दस्त पारी खेली जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव (पांच) एक बार फिर नाकाम रहे ।

पंड्या की तूफानी पारी के बीच तिलक ने एक छोर संभाले रखा और स्ट्राइक रोटेट करते रहे । इससे पहले अभिषेक शर्मा (34) और संजू सैमसन (37) ने छठे ओवर में ही भारत को 63 रन तक पहुंचा दिया था ।

उपकप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण खेल रहे सैमसन ने मौके का पूरा फायदा उठाया और अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की टीम के चयन के लिये शनिवार को बैठक करने वाली समिति के सामने अपना दावा पुख्ता किया ।

सैमसन को जॉर्ज लिंडे ने लेग स्टम्प पर पड़ती गेंद पर आउट किया । सैमसन ने मार्को यानसेन को छक्का जड़कर शुरूआत की और ओटनील बार्टमैन को भी दो शानदार स्ट्रोक्स लगाये ।

सैमसन को आउट होने से ठीक पहले जीवनदान भी मिला जब डोनोवान फरेरा उनका रिटर्न कैच लपकने से चूके और गेंद अंपायर रोहन पंडित को घुटने के पास लगी ।

इसके बाद पंड्या के एक छक्के से प्रसारण टीम का एक सदस्य घायल हो गया जिसकी बायीं भुजा पर चोट लगी और गेंद उछलकर दस कतार पीछे दर्शक के हाथ में गई ।

Tags: पंड्या के रिकॉर्ड प्रदर्शन से
Previous Post

एपस्टीन स्कैंडल में एक और बड़ा खुलासा; US के पूर्व राष्ट्रपति, कई नामी हस्तियों की तस्वीरें भी आई सामने

Next Post

ताइपे में मेन स्टेशन के निकास द्वारों के पास स्मोक ग्रेनेड से हमला, तीन की मौत, पांच घायल

Related Posts

खेल

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

September 28, 2026
देश

सोमवार से तीन दिन तक होने वाली बैंकों की हड़ताल वापस, बैंक खुले

September 28, 2026
देश

UPI पर 0.4% MDR के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, मोबाइल दुकानदार QR कोड ढककर जताएंगे विरोध

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

September 27, 2026
Next Post

ताइपे में मेन स्टेशन के निकास द्वारों के पास स्मोक ग्रेनेड से हमला, तीन की मौत, पांच घायल

Recent Posts

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाराबंकी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौत, गनर घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

बाराबंकी जिले में तैनात एक पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो...

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले...

बलिया में बिजली सप्लाई जोड़ने के दौरान दो पडोसियो में विवाद, एक युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

बलिया जिले में बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर...

सोमवार से तीन दिन तक होने वाली बैंकों की हड़ताल वापस, बैंक खुले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

नयी दिल्ली, बैंक यूनियन की पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रस्तावित तीन दिन...

अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी में योगी- राम मंदिर का विरोध करने वाले बने रामभक्त, ‘कालनेमि’ रूपी बाबरी भक्तों से रहें सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भगवान हनुमान के भक्तों से राम मंदिर आंदोलन को बदनाम...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group