Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड में मौसम खुलते ही तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल और माउंट जोगिन से 16 पर्वतारोही-पोर्टर सुरक्षित निकाले गए

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
in देश
0


देहरादून, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का अभियान मंगलवार को मौसम खुलने के साथ हेलीकॉप्टर की मदद से पुन: शुरू किया गया और 16 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार सुबह उत्तरकाशी जिले के कालिंदी खाल और माउंट जोगिन से आठ-आठ पर्वतारोहियों और पोर्टर को निकाला गया।

इससे पहले, बर्फबारी और बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे 40 पर्वतारोहियों को सोमवार को सुरक्षित निकाला गया था। अब तक कुल 56 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह कालिंदी खाल क्षेत्र से निकाले गए आठ पर्वतारोहियों समेत अब तक वहां से 19 पर्वतारोहियों और पोर्टर को हर्षिल हेलीपैड लाया जा चुका है। इसके साथ ही वहां बचाव एवं राहत अभियान पूरा हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि हर्षिल हेलीपैड लाए गए सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और सभी की स्थिति सामान्य पाई गई।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अनुसार, माउंट जोगिन ट्रेक पर फंसे आठ पर्वतारोहियों और उनके साथ गए पोर्टर को भी हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचा दिया गया है।

प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि आठ हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव अभियान जारी है और इसके मंगलवार को पूरा होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कुल 136 पर्वतारोहियों के फंसे होने की सूचना मिली थी।

सुमन ने कहा कि इनमें से 40 लोगों को सोमवार को निकाल लिया गया था, जबकि 40 अन्य ने यह कहते हुए वापस आने से मना कर दिया कि वे अपना ट्रेकिंग अभियान जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 20 अन्य लोगों ने खुद पैदल लौटने की इच्छा जताई है।

Tags: उत्तराखंड में मौसम खुलते
Previous Post

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये जुर्माना

Next Post

OpenAI ने GPT-6.1 Astra का लॉन्च रोका, सुरक्षा परीक्षण में सामने आई चिंताओं के बाद लिया फैसला

Related Posts

Featured

OpenAI ने GPT-6.1 Astra का लॉन्च रोका, सुरक्षा परीक्षण में सामने आई चिंताओं के बाद लिया फैसला

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये जुर्माना

September 29, 2026
अंतराष्ट्रीय

कीव में रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में तबाही, तीन बच्चे सहित 7 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, मेडिकल सेंटर पर भी हमला

September 28, 2026
खेल

Asian Games में शैली सिंह की लंबी कूद पर विवाद, AFI ने कहा- गलत नाप से हुआ नुकसान; CAS में करेगा अपील

September 28, 2026
Next Post

OpenAI ने GPT-6.1 Astra का लॉन्च रोका, सुरक्षा परीक्षण में सामने आई चिंताओं के बाद लिया फैसला

Recent Posts

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटने 17 लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर...

लखनऊ में ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम के चालक की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

लखनऊ के सुलतानपुर मार्ग पर एक ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम (छोटे ट्रक) के चालक की मौत हो गई। पुलिस...

OpenAI ने GPT-6.1 Astra का लॉन्च रोका, सुरक्षा परीक्षण में सामने आई चिंताओं के बाद लिया फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

सैन फ्रांसिस्को, कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘ओपनएआई’ ने सोमवार को कहा कि वह अपने शोधकर्ताओं की ओर...

उत्तराखंड में मौसम खुलते ही तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल और माउंट जोगिन से 16 पर्वतारोही-पोर्टर सुरक्षित निकाले गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

देहरादून, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का अभियान मंगलवार को मौसम...

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि किसी आरोपी के इकबालिया बयान को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group