Sunday, September 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

OpenAI ने नवीनतम AI मॉडलों की ट्रेनिंग रोकी, अप्रत्याशित एजेंट व्यवहार के बाद बढ़ाई सुरक्षा जांच

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0


न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में काम करने वाली तथा चैटजीपीटी की निर्माता कंपनी ओपनएआई ने कहा है कि उसने अपने नवीनतम एआई मॉडलों का प्रशिक्षण रोक दिया है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब ’एआई एजेंटों’ के नियंत्रण से बाहर होकर काम करने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

एआई एजेंट एक सॉफ्टवेयर प्रणाली है, जो उपयोगकर्ता की ओर से लक्ष्य हासिल करने और काम पूरे करने के लिए एआई का इस्तेमाल करते हैं। इनमें योजना बनाने और याद रखने की क्षमता होती है और ये फ़ैसले लेने, सीखने और हालात के हिसाब से ढलने के लिए काफ़ी हद तक आज़ाद होते हैं।

एआई मॉडल के विकास को रोकने का यह फैसला कंपनी की ओर से शुक्रवार को यह बताए जाने के कुछ घंटे बाद लिया गया कि वह पूर्व में हुई कई घटनाओं की समीक्षा कर रही है। इन घटनाओं में संघीय सरकार की वेबसाइटों पर जानकारी तलाशने वाले ओपनएआई एजेंटों ने निर्धारित काम से आगे बढ़कर अपने आप से अप्रत्याशित तरीके से काम किया था।

एआई मूल्यांकन करने वाली कंपनी ‘ट्रांसलूस’ ने कहा कि ओपनएआई से जुड़े प्रतीत होने वाले एजेंटों ने शिक्षा विभाग की एक वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की थी। हालांकि, ओपनएआई ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है।

ओपनएआई ने एक बयान में कहा कि वह प्रशिक्षण तभी दोबारा शुरू करेगा, ‘‘जब हमें भरोसा होगा कि हमने अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू कर लिए हैं।’’ कंपनी ने यह भी कहा कि एआई के विकास और नई चुनौतियों के सामने आने से उसे भविष्य में फिर से उनकी ‘‘रफ्तार थामनी’’ पड़ सकती है।

एआई कंपनियां अब सांसदों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के दबाव का सामना कर रही हैं, जो चाहते हैं कि एआई के विकास की गति धीमी की जाए ताकि ऐसे सुरक्षा उपाय तैयार किए जा सकें, जो एजेंटों को अपने आप काम करने, वेबसाइटों को हैक करने और गैर-सार्वजनिक जानकारी उजागर करने से रोक सकें।

ओपनएआई और उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी एंथ्रोपिक के प्रमुखों ने भी एआई के विकास की रफ्तार धीमी करने की बात कही है।

यह तीन महीने में दूसरी बार है जब ओपनएआई ने अपने मॉडलों के विकास को रोका है। इससे पहले जुलाई में एआई स्टार्टअप ‘हगिंग फेस’ को निशाना बनाकर किए गए साइबर हमले की जानकारी सामने आने के बाद कंपनी ने ऐसा किया था। इस घटना ने एआई जगत पर नियंत्रण खोने को लेकर चिंता बढ़ा दी थी।

इस सप्ताह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हुई बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एआई से जुड़े खतरों की जानकारी साझा करने और इसे सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रयासों में समन्वय करने पर सहमति जताई थी।

हालांकि, ट्रंप का मानना है कि एआई को लेकर जताई जा रही चिंताएं बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जा रही हैं और बाद में उन्होंने संकेत दिया कि वह अपनी ओर से कोई कड़ा कदम उठाने की योजना नहीं बना रहे हैं।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर संवाददाताओं से कहा था, ‘‘अमेरिका अपनी रफ्तार पर लगाम नहीं लगाने जा रहा है। वे हमारी प्रगति रोकना चाहते हैं क्योंकि हम चीन से काफी आगे हैं और हम ऐसा ही बनाए रखेंगे।’’

ओपनएआई की हालिया घटनाओं में गैर-सार्वजनिक जानकारी के उजागर होने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन ये मामले इतने चिंताजनक थे कि कंपनी ने संबंधित संघीय एजेंसियों को इसकी जानकारी देना जरूरी समझा।

शिक्षा विभाग से जुड़े मामले में ओपनएआई के एजेंटों ने सरकारी डेटा तक पहुंच के लिए एपीआई ‘डेवलपर कुंजी’ खोज ली थी, हालांकि अंत में केवल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी ही एकत्र की।

एक अन्य मामले में, जो प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) से जुड़ा था, एजेंटों ने ऐसी जानकारी खोजी जो सभी के लिए उपलब्ध थी, लेकिन बाद में उसे इंटरनेट पर कहीं और पोस्ट कर दिया।

Tags: AI AgentsAI ModelArtificial IntelligenceOpenAI
Previous Post

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

Next Post

अयोध्या में आंधी-बारिश से मौत: मंत्री-विधायक ने पीड़ित परिवारों को सौंपे चार-चार लाख के चेक

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

September 27, 2026
ai photo
Featured

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

September 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, सावन बरवाल ने रचा इतिहास; पदक तालिका 30 तक पहुंची

September 26, 2026
Next Post

अयोध्या में आंधी-बारिश से मौत: मंत्री-विधायक ने पीड़ित परिवारों को सौंपे चार-चार लाख के चेक

Recent Posts

अयोध्या में आंधी-बारिश से मौत: मंत्री-विधायक ने पीड़ित परिवारों को सौंपे चार-चार लाख के चेक

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से जान गंवाने वाले दो लोगों के...

OpenAI ने नवीनतम AI मॉडलों की ट्रेनिंग रोकी, अप्रत्याशित एजेंट व्यवहार के बाद बढ़ाई सुरक्षा जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में काम करने वाली तथा चैटजीपीटी की निर्माता कंपनी ओपनएआई ने कहा है कि...

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

काठमांडू, नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल की चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद पर्वतारोहियों और...

UPI पर 0.4% MDR के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, मोबाइल दुकानदार QR कोड ढककर जताएंगे विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

नयी दिल्ली, यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लगाने के विरोध में देश भर के मोबाइल...

हाथरस में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालात में पड़े मिले दोनों के शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

हाथरस जिले के सादाबाद कोतवली क्षेत्र में रविवार सुबह एक मकान से पति-पत्नी के शव बरामद किए गए। पुलिस के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group