Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बच्चों के दुःख या गुस्से को अनदेखा न करें, सोशल मीडिया पर रोक को लेकर पारिवारिक कलह कैसे कम करें

admin by admin
November 4, 2025
in Featured
0

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध एक महीने से भी कम समय में लागू हो जाएगा। देश में 10 दिसंबर से 16 साल से कम उम्र के बच्चे केवल फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, टिकटॉक, एक्स और यूट्यूब जैसे मंच पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सामग्री ही देख पाएंगे। वे अपना खुद का ‘अकाउंट’ नहीं बना पाएंगे।

आयु-प्रतिबंधित मंच पर अकाउंट खोलने वाले बच्चों या उनके माता-पिता के लिए कोई दंड नहीं है लेकिन यदि मंच प्रतिबंध को लागू करने के लिए उचित कदम नहीं उठाते हैं तो उन पर चार करोड़ 95 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है।

हालांकि कुछ सुरक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों ने इन परिवर्तनों का स्वागत किया है लेकिन ‘ई-सेफ्टी’ ने स्वीकार किया है कि ‘‘कई अभिभावक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच न होने पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।’’

सोशल मीडिया पहले से ही संघर्ष का कारण है–

मेरे शोध से पता चलता है कि बच्चों द्वारा सोशल और डिजिटल मीडिया का उपयोग पहले से ही परिवारों के लिए संघर्ष का एक प्रमुख स्रोत है। अधिकतर तनाव माता-पिता द्वारा बच्चों के जीवन में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को न समझ पाने और अभिभावकों द्वारा लगाए गए ‘‘अनुचित’’ प्रतिबंधों पर बच्चों की प्रतिक्रिया से उपजता है।

इसलिए, कुछ परिवारों को यह कहने में संभवतः राहत मिल सकती है कि ‘‘सरकार ऐसा ही कहती है, यह कानून है।

भविष्य में अनिश्चितता–

हम अब भी नहीं जानते कि 10 दिसंबर को क्या होने वाला है। इस प्रतिबंध के आलोचकों का कहना है कि बच्चे इससे बचने का कोई रास्ता निकाल लेंगे, जैसे कि वीपीएन का उपयोग करना (जो स्थान और पहचान को छिपा सकता है)।

विशेषज्ञ आयु सत्यापन के तरीके की विश्वसनीयता और गोपनीयता संबंधी जटिलताओं को लेकर भी चिंतित हैं। इस बीच, कुछ माता-पिता अपने बच्चों को इन प्रतिबंधों से बचने में भी मदद कर सकते हैं।

स्वीकार करें कि यह मुश्किल है—

अगर बच्चे सोशल मीडिया के आदी हैं और अचानक इसे उनसे दूर कर दिया जाए तो वे बहुत दुखी, परेशान या क्रोधित हो सकते हैं। माता-पिता को इस स्थिति से निपटना होगा।

हम जानते हैं कि युवा सोशल मीडिया के जरिए दूसरों के साथ महत्वपूर्ण संबंध बना सकते हैं। यह केवल बिना सोचे-समझे ‘स्क्रॉल’ करने का तरीका नहीं है, बल्कि साथियों के साथ बातचीत करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह हाशिए पर रहने वाले युवाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है इसलिए माता-पिता को अपने बच्चों को सामाजिक संपर्क बनाए रखने में मदद करनी चाहिए।

किशोरों को जब स्पष्ट तर्क और कारण बताए जाते हैं तो वे नियमों के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया देते हैं।

ऐसा नहीं सोचें कि बच्चे ‘सुरक्षित’ हैं–

प्रतिबंध का एक जोखिम यह है कि माता-पिता अब सोचेंगे कि बच्चे ऑनलाइन ‘‘सुरक्षित’’ हैं लेकिन बच्चे ऑनलाइन अन्य माध्यम ढूंढ़ लेंगे – और अगर वे ऐसा नहीं करते तो उनके दोस्त ढूंढ़ लेंगे। यह प्रतिबंध केवल कुछ ही मंचों पर लागू होता है।

माता-पिता को अपने बच्चों से लगातार इस बारे में बात करनी चाहिए कि वे ऑनलाइन क्या देखते और करते हैं। माता-पिता को बच्चों को महत्वपूर्ण डिजिटल साक्षरता कौशल विकसित करने के अवसर भी प्रदान करने चाहिए। जरूरी नहीं कि माता-पिता अपने बच्चों की हर ऑनलाइन गतिविधि पर नजर रखें लेकिन उन्हें अपने बच्चों की गतिविधियों में रुचि दिखानी चाहिए और किसी भी जोखिम एवं मुश्किल परिस्थितियों से निपटने में मदद के लिए उपलब्ध रहना चाहिए।

Tags: बच्चों के दुःख या गुस्से को
Previous Post

जोनाथन बेली 2025 के सबसे ‘सेक्सी’ पुरुष बने

Next Post

मनुष्य में सुअर का गुर्दा प्रतिरोपित किए जाने संबंधी पहला नैदानिक परीक्षण किया गया

Related Posts

Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
Featured

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

September 20, 2026
Featured

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

September 20, 2026
Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
Next Post

मनुष्य में सुअर का गुर्दा प्रतिरोपित किए जाने संबंधी पहला नैदानिक परीक्षण किया गया

Recent Posts

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के छोटे भतीजे...

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group