Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शिमला: फिरौती के लिए छात्रों का अपहरण करने के आरोप में बिशप कॉटन स्कूल का पूर्व छात्र गिरफ्तार

admin by admin
August 11, 2025
in देश
0

शिमला, बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के एक पूर्व छात्र को इसी स्कूल के तीन छात्रों को फिरौती वसूलने के मकसद से अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुमित सूद (45) स्कूल के माहौल से वाकिफ था और उसने आर्थिक लाभ के लिए अपहरण की साजिश रची थी। अगवा छात्रों को रविवार को कोटखाई के चैथला गांव के एक घर से बचाया गया, जो एक दिन पहले बाहर घूमने के दौरान लापता हो गए थे।

सोमवार को स्कूल अधिकारियों के साथ मीडिया से बात करते हुए स्थानीय कांग्रेस विधायक और पूर्व बीसीएस छात्र हरीश जनार्था ने कहा कि सुमित ने खुद को एक पुराने छात्र के रूप में पेश किया और स्कूल के नजदीक खलिनी में स्थित सतर्कता कार्यालय के पास बच्चों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक छोड़ने का प्रस्ताव दिया।

हरीश ने बताया कि इसके बाद वह उन्हें अपने वाहन में बैठाकर मॉल रोड की बजाय ऊपरी शिमला की ओर ले गया। उन्होंने कहा, ‘‘सुमित को पता था कि स्कूल संपन्न परिवारों के बच्चों को शिक्षा देता है और उसे स्कूल से बाहर निकलने की समयसारणी की भी जानकारी थी।’’

हरीश ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि बच्चों को विशेष रूप से निशाना नहीं बनाया गया था तथा आरोपी (जिसकी आर्थिक स्थिति खराब है) ने उन्हें यादृच्छिक तरीके से निशाना बनाया।’’

हरीश ने कहा कि अपहरण सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है तथा आरोपी के घर से हथियार, रस्सियां और अन्य सामान बरामद किये गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी ने बच्चों को बंदूक दिखाकर धमकाया और उनके माता-पिता को धमकी भरे कॉल एक अंतरराष्ट्रीय नंबर (कैलिफोर्निया) से किये थे।’’

कोटखाई के एक स्थानीय युवक रौनक ने इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। चोल में काम करने वाले रौनक की मुलाकात दो कांस्टेबल पवन और हितेश से हुई, जिन्होंने उसे अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी का सीसीटीवी फुटेज दिखाया।

रौनक ने कहा, ‘‘फुटेज देखने के बाद, मुझे 95 प्रतिशत यकीन हो गया कि गाड़ी सुमित सूद की है। मैंने उसे फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर हम उसके घर गए और गाड़ी की जांच की। इसके बाद यह पुष्टि हो गई कि यह फुटेज में दिख रही गाड़ी ही है।’’

बाद में सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब के शिक्षा मंत्री (जिनका भतीजा लापता बच्चों में से एक था) भी पुलिस के साथ कोटखाई में मौजूद थे।

बाद में रौनक को हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक रोहित ठाकुर ने सम्मानित किया।

Tags: शिमला: फिरौती के लिए छात्रों का अपहरण
Previous Post

गाजियाबाद के जनपद न्यायाधीश आशीष गर्ग का सोमवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन

Next Post

Video, अयोध्या: पारिवारिक कलह से परेशान लड़के ने किया सरयू पुल से आत्महत्या का प्रयास, जल पुलिस की तत्परता से बचा?

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
Next Post

Video, अयोध्या: पारिवारिक कलह से परेशान लड़के ने किया सरयू पुल से आत्महत्या का प्रयास, जल पुलिस की तत्परता से बचा?

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group