गाजियाबाद के जनपद न्यायाधीश आशीष गर्ग का सोमवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के लिए भर्ती थे। कोर्ट मैनेजर मनोज मिश्रा के अनुसार, रविवार को उनका ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ था।
सोमवार दोपहर जब वे बाथरूम गए, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाया गया, लेकिन दोपहर 1:30 बजे हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।
उनके निधन से न्यायिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारी एवं अधिवक्ताओं ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


