अयोध्या, श्रीराम की नगरी में निखिल सिंह पुत्र राम कृष्ण सिंह, दुर्जन पुर घाट, थाना वजीरगंज, जनपद गोंडा का रहने वाला है। जो पारिवारिक कलह के कारण गोरखपुर वाईपास पुल से सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
मौके पर तैनात जल पुलिस व एसडीआरएफ ने अपनी टीम के साथ 1 किलोमीटर की दुरी से एक मिनट मे पुल के नीचे पहुंचे और अपने उपकरण लेकर सतर्क हो गए।
चीता 19 पुल के ऊपर पहुंची तो लड़का तुरंत पुल के रेलिंग पर चढ़ गया। पुल से कुदने से पहले पुलिस द्वारा बचा लिया गया।
पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए लड़के को सुरक्षित पकड़कर नयाघाट पुलिस चौकी लाया गया और उसके परिवार को सुपुर्द कर किया गया।
जल पुलिस में प्रभारी जल पुलिस रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव, कांस्टेबल सचिन पाल, कांस्टेबल अजीत यादव तथा साथ में एसडीआरएफ की टीम भी साथ में शामिल है।


