Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आपके फोन में भी हैं कीटाणु, विशेषज्ञों ने दी सावधानी से साफ करने की सलाह

admin by admin
August 4, 2025
in Featured
0

हम अपने हाथ धोते हैं, शॉपिंग ट्रॉलियों को कीटाणु मुक्त बनाने के लिए सैनिटाइज करते हैं और कैफे की टेबल को पोंछते हैं। लेकिन क्या हम अपने मोबाइल फोन की सफाई पर उतना ध्यान देते हैं, जबकि दिन के 24 घंटे में ज्यादातर समय यह हमारे हाथ में होता है।

साफ-सफाई केवल हाथों की ही नहीं, बल्कि उस वस्तु की भी होनी चाहिए जिसे आप दिन में सबसे अधिक बार छूते हैं – आपका मोबाइल फोन।

विशेषज्ञों के अनुसार, मोबाइल फोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं, जिन्हें हम दिनभर कई बार छूते हैं और रसोई, भोजन कक्ष, यहां तक कि शौचालय तक ले जाते हैं। ऐसे में इन पर तरह-तरह के कीटाणु जमा हो सकते हैं।

-फोन पर जमा हो सकते हैं सैकड़ों प्रकार के सूक्ष्मजीव

अध्ययनों में पाया गया है कि जब मोबाइल फोन की सतहों से नमूने लेकर जांच की जाती है, तो उनमें सैकड़ों प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस पाए जाते हैं। हालांकि, सभी सूक्ष्मजीव बीमारियां नहीं फैलाते, लेकिन संक्रमण का खतरा बना रहता है।

लोग बाथरूम में फोन का इस्तेमाल करते हैं और उससे स्वयं बातचीत करते हैं या दूसरों के साथ साझा करते हैं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका रहती है।

– गलत सफाई से फोन को हो सकता है नुकसान

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि फोन की सफाई के लिए यदि गलत उत्पादों या औजारों का इस्तेमाल किया गया, तो इससे उसके वाटरप्रूफ सील, टच सेंसिटिविटी और सतही कोटिंग को नुकसान पहुंच सकता है।

एप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियां ब्लीच, हाइड्रोजन परॉक्साइड, सिरका, एयरोसोल स्प्रे, विंडो क्लीनर या 70 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल वाले वाइप्स के उपयोग की सलाह नहीं देतीं, क्योंकि ये फोन की ओलेयोफोबिक कोटिंग को हटा सकते हैं।

ओलेयोफोबिक कोटिंग एक बेहद पतली फिल्म होती है जो उंगलियों के निशान और धूल से स्क्रीन की रक्षा करती है। अल्कोहल, एसीटोन या अमोनिया आधारित क्लीन इस कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं ।

सिरका जैसे घरेलू उपाय भी एल्युमिनियम या प्लास्टिक को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि ब्लीच और हाइड्रोजन परॉक्साइड जैसे रसायन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए अत्यधिक कठोर माने जाते हैं।

– कैसे करें फोन की सही सफाई

फोन को प्रभावी और सुरक्षित तरीके से साफ करने के लिए कुछ सुझावों का पालन करें। सफाई से पहले फोन को चार्जर और कवर से अलग करें। सफाई के लिए 70 फीसदी आइसोप्रोपिल अल्कोहल वाले वाइप्स या माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें।

चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल जैसे नाजुक हिस्सों की सफाई के लिए एंटी-स्टैटिक ब्रश (नायलॉन, हॉर्सहेयर या गोट हेयर) का उपयोग करें।

सीधे फोन पर किसी भी प्रकार का तरल न छिड़कें। इससे नमी फोन के अंदर जा सकती है और शॉर्ट सर्किट या जंग लगने का खतरा हो सकता है। टिशू पेपर या खुरदरे कपड़े का प्रयोग न करें, ये स्क्रैच छोड़ सकते हैं।

एप्पल और सैमसंग दोनों ही कंपनियों ने कोविड-19 महामारी के दौरान साफ-सफाई के दिशानिर्देशों में कुछ संशोधन किए थे और 70 फीसदी अल्कोहल वाले वाइप्स के उपयोग की अनुमति दी थी, लेकिन हल्के हाथों से पोंछने की सलाह दी थी।

– कितनी बार साफ करें फोन?

विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य परिस्थितियों में हफ्ते में कम से कम एक बार फोन की सफाई की जानी चाहिए। यदि आप फोन को अस्पताल, सार्वजनिक परिवहन या जिम जैसे जोखिमपूर्ण स्थानों पर ले जाते हैं, तो सफाई की आवृत्ति बढ़ा देनी चाहिए।

अगर आप स्वच्छता को लेकर गंभीर हैं, तो न सिर्फ अपने हाथों की बल्कि उन चीजों की भी सफाई करना जरूरी है जिन्हें आप रोजाना सबसे ज्यादा छूते हैं।

गलत तरीके से सफाई करने पर आपका फोन धीरे-धीरे खराब हो सकता है। लेकिन इसे सही तरीके से साफ करना आसान, किफायती है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता।

(द कन्वरसेशन )

Tags: आपके फोन में भी हैं कीटाणु
Previous Post

भारत ने इंग्लैंड को हराकर पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला बराबर की

Next Post

डॉक्टर की लापरवाही: बरेली में प्रसव संबंधी ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी पट्टी

Related Posts

Featured

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

September 20, 2026
Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
Featured

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

September 15, 2026
Next Post

डॉक्टर की लापरवाही: बरेली में प्रसव संबंधी ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ी पट्टी

Recent Posts

अयोध्या में सदियों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, झंडहवा बाबा मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या जिले में मंदिर से बेशकीमती और प्राचीन मूर्तियां चोरी होने की घटना सामने आई है। रौनाही थाना क्षेत्र की...

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की संघीय अदालत में प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कंपनियों Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google के खिलाफ मुकदमा दायर...

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

नई दिल्ली, घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने नया नियम लागू करने की घोषणा की...

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक शुभम मिश्रा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा...

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, UP ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाराणसी में रविवार तड़के यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group